फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TRS leader Kavita seeks details of complaint Delhi Excise Policy Scam letter written a day after CBI notice

Delhi Excise Policy Scam: टीआरएस नेता कविता ने शिकायत का विवरण मांगा, सीबीआई के नोटिस के एक दिन बाद लिखा खत

Sat, 03 Dec 2022 10:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 03 Dec 2022 10:22 PM IST
सार

सीबीआई ने शुक्रवार को टीआरएस नेता को छह दिसंबर को मामले में उनसे पूछताछ करने के लिए नोटिस जारी किया था। जांच एजेंसी ने उनसे उस दिन सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए अपनी सुविधा के अनुसार स्थान की सूचना देने को कहा था।

विज्ञापन
TRS leader Kavita seeks details of complaint Delhi Excise Policy Scam letter written a day after CBI notice
TRS MLC K Kavitha - फोटो : ANI (File)

विस्तार

टीआरएस एमएलसी के कविता ने शनिवार को कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले मामले में केंद्रीय एजेंसी से शिकायत की प्रतियों सहित विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। दरअसल, सीबीआई ने शुक्रवार को कविता को नोटिस जारी कर छह दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि दस्तावेजों की प्राप्ति के बाद एजेंसी के साथ उनकी मुलाकात की तारीख हैदराबाद में तय की जा सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा, "मैंने नोटिस को को पढ़ लिया है। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि कृपया मुझे शिकायत की प्रतियां प्रदान करें। दस्तावेज जल्द से जल्द उपलब्ध कराए जाएं, वह मामले को समढ सकें और उचित समय के भीतर मामले के बारे में जवाब दे सकें। दस्तावेजों की प्राप्ति के बाद हैदराबाद में हमारी मुलाकात की तारीख तय की जा सकती है।"
विज्ञापन


सीबीआई ने शुक्रवार को टीआरएस नेता को छह दिसंबर को मामले में उनसे पूछताछ करने के लिए नोटिस जारी किया था। जांच एजेंसी ने उनसे उस दिन सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए अपनी सुविधा के अनुसार स्थान की सूचना देने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कविता ने एक बयान में कहा था कि उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया था कि वे उनसे उनके हैदराबाद आवास पर मिल सकते हैं। यह नोटिस एंटी करप्शन ब्यूरो विंग के डीएसपी आलोक कुमार शाही ने जारी किया है। 


घोटाले में कथित रिश्वत पर दिल्ली की एक अदालत में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर एक रिमांड रिपोर्ट में उनका नाम सामने आने के बाद कविता ने कहा था कि वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। सीबीआई ने 25 नवंबर को इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ अपना पहला आरोपपत्र दायर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed