फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura: several people dead as rath catches fire after coming in contact with high tension wire

Tripura: हाईटेंशन तार के संपर्क में आया रथ, दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत, ऊर्जा मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Thu, 29 Jun 2023 12:09 AM IST
निर्मल कांत एन. अर्जुन, अगरतला
एन. अर्जुन, अगरतला Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 29 Jun 2023 12:09 AM IST
सार

Tripura: त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से रथ में आग लग गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन
Tripura: several people dead as rath catches fire after coming in contact with high tension wire
हाईटेंशन तार की चपेट में आया रथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में बुधवार शाम को धार्मिक उत्सव के दौरान रथ के हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पंद्रह से अधिक भक्त घायल हैं। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह घटना जिले के कुमारघाट में हुई। हाईटेंशन तार के संपर्क में आने के बाद रथ में आग लग गई और विस्फोट हो गया।

विज्ञापन


त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। वहीं, राज्य के ऊर्जा मंत्री रतन लाल नाथ ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। विपक्ष ने इस घटना की जांच कराने की मांग की है। विपक्ष की मांग है कि मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन


त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, एक दुखद घटना में कुमारघाट में उल्टा रथ यात्रा के दौरान बिजली का करंट लगने से कई श्रद्धालुओं की जान चली गई और कुछ अन्य लोग घायल हो गए। उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया। इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रद्योत देबबर्मा ने भी रथ यात्रा के दौरान छह श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया। देबबर्मा ने कहा, मैंने तुरंत अपने सभी स्थानीय विधायकों और एमडीसी को हर संभव मदद देने के लिए कहा है।

ऊर्जा मंत्री ने दिए घटना की जांच के आदेश
इस बीच, ऊर्जा मंत्री रतन लाल नाथ ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। जानकारी मिली है कि बिजली मंत्री अभी अरुणाचल प्रदेश में हैं। वह पूर्वोत्तर राज्यों में बिजली सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार पर एक बैठक में भाग लेने के लिए वहां गए हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर बिजली मंत्री ने दुख व्यक्त किया और साथ ही जांच के आदेश दिए कि क्या विद्युत निगम की तरफ से कोई लापरवाही हुई है।


घटना की जांच हो, परिजनों को 20-20 लाख रुपये दे सरकार: देबबर्मा
टिपरा मोथा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष अनिमेष देबबर्मा ने एक वीडियो संदेश में घटना पर दुख जताते हुए इसके लिए इलाके के बिजली निगम के कर्मचारियों और प्रशासन के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने घटना की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सरकार से मांग की कि मृतकों के परिजनों को कम से कम 20-20 लाख रुपये, जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं उनको कम से कम 10-10 लाख रुपये दिए जाएं। उन्होंने घायलों के इलाज का सारा खर्चा राज्य सरकार से वहन करने की मांग की।

हादसे में जान गंवाने वालों के नाम 
सुष्मिता वैश्य (30), सीमा पॉल (33), रुपक दास (40), सुमा विश्वास (28), रूहन दास (09) और सहन मालाकार (09) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed