फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura: High level team of BJP reached Tripura, will take cognizance of election preparations

Tripura: त्रिपुरा दौरे पर पहुंची भाजपा की उच्च स्तरीय टीम, चुनावी तैयारियों का लेगी जायजा

Mon, 26 Dec 2022 07:50 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 26 Dec 2022 07:50 PM IST
सार

भाजपा टीम का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष कर रहे हैं। त्रिपुरा भाजपा प्रभारी महेश शर्मा, महेंद्र सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा टीम के अन्य सदस्य हैं। भाजपा की टीम रविवार को त्रिपुरा पहुंची और दो दिन तक राज्य में रहेगी...

विज्ञापन
Tripura: High level team of BJP reached Tripura, will take cognizance of election preparations
Tripura BJP - फोटो : Agency

विस्तार

भाजपा ने राज्य में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक उच्च स्तरीय टीम त्रिपुरा भेजी है। भाजपा टीम का नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष कर रहे हैं। त्रिपुरा भाजपा प्रभारी महेश शर्मा, महेंद्र सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा टीम के अन्य सदस्य हैं। भाजपा की टीम रविवार को त्रिपुरा पहुंची और दो दिन तक राज्य में रहेगी। उच्च स्तरीय टीम के सदस्य त्रिपुरा में अपने प्रवास के दौरान पार्टी के राज्य नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। वे उन संभावित उम्मीदवारों की सूची भी देखेंगे, जिन्हें भाजपा टिकट देगी त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी की शुरुआत में होने हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस ने मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए

कांग्रेस ने मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इन राज्यों के लिए सोमवार को वरिष्ठ पर्यवेक्षक और पर्यवेक्षक नियुक्त किया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक ने पार्टी ने मुकुल वासनिक को तीनों पूर्वोत्तर राज्यों का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके साथ ही बेनी बेहनन और जेडी सीलम को मेघालय, फ्रांसिस्को सार्डिना और के जयकुमार को नागालैंड और अब्दुल खालिक और अरविंदर सिंह लवली को त्रिपुरा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed