फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura govt imposes restriction on sale of petrol, diesel

Tripura: असम में भारी भूस्खलन से त्रिपुरा में ईंधन का स्टॉक लगभग खत्म, वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए सीमा तय

Wed, 01 May 2024 08:56 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 01 May 2024 08:56 PM IST
सार

Tripura: असम के जतिंगा में भारी भूस्खलन की वजह से रेलवे लाइन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस वजह से त्रिपुरा जाने वाली मालगाड़ियों का संचालन रुक गया और राज्य में ईंधन का स्टॉक लगभग खत्म हो गया है। 

विज्ञापन
Tripura govt imposes restriction on sale of petrol, diesel
पेट्रोल-डीजल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिपुरा में कुछ दिन ईंधन का संकट देखने को मिल सकता है। दरअसल त्रिपुरा सरकार ने बुधवार से पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं क्योंकि मालगाड़ियों की आवाजाही बाधित होने के कारण पूर्वोत्तर राज्य में ईंधन का स्टॉक कम हो गया है। बता दें कि असम के जतिंगा में भारी भूस्खलन हुआ। इस वजह से त्रिपुरा की ओर जाने वाली मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई। 26 अप्रैल को मरम्मत का काम पूरा होने के बाद यहां फिलहाल यात्री ट्रेनों की आवाजाही तो शुरू हुई लेकिन रात के समय ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई गई है। 

विज्ञापन


वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए तय की गई सीमा
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त सचिव निर्मल अधिकारी का कहना है कि राज्य में मालगाड़ियों की आवाजाही में व्यवधान पैदा होने की वजह से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में बाधा आई है। इसे देखते हुए 1 मई से अगले आदेश तक राज्य में ईंधन, पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है।  विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार दोपहिया और तीन पहिया वाहन चालक एक दिन में अधिकतम 200 रुपये का पेट्रोल भरवा सकते हैं, जबकि चौपहिया वाहन चालकों के लिए यह सीमा 500 रुपये है। 
विज्ञापन


‘एक दिन में एक बस में 60 लीटर से ज्यादा डीजल न भरा जाए’
राज्य के पेट्रोल पंप संचालकों से कहा गया है कि एक दिन में एक बस में 60 लीटर से ज्यादा डीजल न भरा जाए। इसके अलावा मिनी बसों में 40 लीटर और ऑटोरिक्शा और थ्री-व्हीलर में एक दिन में 15 लीटर डीजल भरा जा सकता है।  रेलवे अधिकारी सब्यसाची डे का कहना है कि असम के जतिंगगा में भारी भूस्खलन की वजह से रेल लाइन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed