फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tripura ghare ghare bjp campaign begins rajeev bhattarjee said getting immense support

Tripura: त्रिपुरा में आज से 'घरे-घरे बीजेपी अभियान' शुरू, राजीव भट्टाचार्जी बोले- मिल रहा अपार समर्थन

Sun, 27 Nov 2022 07:38 PM IST
निर्मल कांत एन.अर्जुन, अगरतला
एन.अर्जुन, अगरतला Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 27 Nov 2022 07:38 PM IST
सार

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी भाजपा का यह अभियान केवल अभियान नहीं है बल्कि 2018 से अब तक सरकार ने जो विकास के कार्य किए, उसका रिपोर्ट कार्ड के साथ हम लोगों के बीच जा रहे हैं।

विज्ञापन
tripura ghare ghare bjp campaign begins rajeev bhattarjee said getting immense support
त्रिपुरा में 'घरे घरे बीजेपी अभियान' आज से शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिपुरा भाजपा का 'घरे-घरे बीजेपी' अभियान की शुरुआत रविवार को हुई। त्रिपुरा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी ने रविवार को विशालगढ़ नें जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, घरे-घरे बीजेपी अभियान को पूरे त्रिपुरा में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, रविवार सुबह प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रमों को सभी 60 मंडलों में एक नियत जगह पर उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं ने सुना, उसके बाद इस अभियान की विधिवत शुरुआत हुई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, भाजपा का यह अभियान केवल अभियान नहीं है बल्कि 2018 से अब तक सरकार ने जो विकास के कार्य किए, उसका रिपोर्ट कार्ड के साथ हम लोगों के बीच जा रहे हैं। लोगों को बता रहे हैं कि किस तरह से भाजपा की सरकार ने पिछले पांच बर्षों में विकास के कार्य किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सभी 60 मंडलों में सुनी। इसके लिए एक नियत जगह तय की गई थी। यहां पर एकत्रित होकर सभा कार्यकर्ता और नेताओं ने मन की बात सुनी। उन्होंने कहा, इसके बाद घरे-घरे बीजेपी अभियान की शुरुआत हुई है। मुझे जो जानकारी मिली है, सभी जगह कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। विशालगढ़ में भी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि हमने जो काम इन पांच वर्षों में किया है। जो जनकल्याण के काम भाजपा ने राज्य में किए हैं, वह सबको दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि लोगों का विश्वास हमारे प्रति बढ़ा है। लोग भाजपा को एक बार फिर ताज पहनाने के लिए लालायित हैं।


इस बीच, शाम को अगरताल स्थित भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रवक्ता नवेंदु भट्टाचार्जी और अस्मिता बनिक ने कहा, घरे-घरे बीजेपी अभियान की आज शुरुआत हो गई है। सभी 60 मंडलों में भाजपा को लोगों का सहयोग मिल रहा है। अब यह अभियान मंडल स्तर से बूथ स्तर तक जाएगा। भाजपा के कार्यकर्ता इस दौरान सरकार का रिपोर्ट कार्ड लोगों से साझा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed