फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura CM mulls to reopen political murder cases, will seek legal advice after polls

Tripura: CM साहा बोले- राजनीतिक हत्या के मामलों को फिर खोलेगी सरकार, चुनाव के बाद लेंगे कानूनी सलाह

Tue, 16 Apr 2024 12:49 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 16 Apr 2024 12:49 AM IST
सार

Tripura: मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि उनकी सरकार जांच और न्याय के लिए वाम मोर्चा शासन के दौरान हुए सभी राजनीतिक हत्या के मामलों को फिर से खोलने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा वह कानूनी विशेषज्ञों की राय लेंगे कि चुनाव समाप्त होने के बाद मामलों को फिर से कैसे खोला जाए। 

विज्ञापन
Tripura CM mulls to reopen political murder cases, will seek legal advice after polls
माणिक साहा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोमवार को कहा कि वह उन सभी राजनीतिक हत्या के मामलों को फिर से खोलने पर विचार कर रहे हैं, जो कथित तौर पर वाम मोर्चा शासन के दौरान हुए थे। साहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद कानूनी राय लेंगे। वाम मोर्च ने 1978-1988 और 1993-2018 तक दो चरणों में 35 वर्षों तक राज्य पर शासन किया।

विज्ञापन

अगरतला के बनमालीपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, वाम मोर्चा के शासन के दौरान अकेले दक्षिण त्रिपुरा जिले में कुल 69 लोग मारे गए। अगर सभी जिलों के रिकॉर्ड को एक साथ रखा जाए तो हताहतों की संख्या बहुत अधिक होगी। साहा ने चुनाव के बाद मामलों पर फिर से खोलने पर कानूनी राय लेने की सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, सरकार जांच और न्याय के लिए वाम मोर्चा शासन के दौरान हुए सभी राजनीतिक हत्या के मामलों को फिर से खोलने पर विचार कर रही है। हम कानूनी विशेषज्ञों की राय लेंगे कि चुनाव समाप्त होने के बाद मामलों को फिर से कैसे खोला जाए। 

विज्ञापन

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए साहा ने भ्रष्टाचार के आरोप में एक हाई-प्रोफाइल शख्सियत के जेल जाने का हवाला दिया और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार के आरोप में एक को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। जबकि कांग्रेस केरल में माकपा के साथ मिलकर काम नहीं कर पाई। विपक्षी गठबंधन एकजुट नहीं है। 

भाजपा की चुनावी संभावनावों पर भरोसा जताते हुए साहा ने आगामी आम चुनावों में एनडीए के लिए जीत की भविष्यवाणी की और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समावेशी विकास के प्रयासों को श्रेय दिया। इससे पहले साहा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र टाउन बारडोवाली में एक बाइक रैली में भाग लिया। उन्होंने मतदाताओं से त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा उम्मीदवार बिप्लब कुमार देब का समर्थन करने का आग्रह किया। जहां 19 अप्रैल को मतदान होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed