फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tripura CM Manik Saha tenders resignation, BJP may consider Pratima Bhowmik as Tripura CM

Pratima Bhowmik: मानिक साहा ने दिया इस्तीफा, बतौर सीएम प्रतिमा भौमिक हो सकती हैं BJP की पहली पसंद!

Fri, 03 Mar 2023 06:01 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 03 Mar 2023 06:01 PM IST
सार

Pratima Bhowmik: महिला मुख्यमंत्री के रूप में धनपुर सीट से जीतीं प्रतिमा भौमिक का नाम चर्चा में है। 'दीदी' के नाम से मशहूर प्रतिमा भौमिक को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा अपनी महिला मतदाताओं में विशेष संदेश दे सकती है। इससे पूरे देश की महिला मतदाताओं के बीच एक बेहतर संदेश दिया जा सकता है...

विज्ञापन
Tripura CM Manik Saha tenders resignation, BJP may consider Pratima Bhowmik as Tripura CM
Tripura- Pratima Bhowmik with PM Modi - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को राज्यपाल सत्यदेव नारायण से मुलाकात के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने नई सरकार के गठन पर कोई बात नहीं कही है। इससे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें बढ़ गई हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला दिवस (8 मार्च) पर त्रिपुरा में किसी महिला को मुख्यमंत्री बना सकते हैं। इसे भाजपा को अभूतपूर्व रूप से मिल रहे महिला मतदाताओं के समर्थन का परिणाम बताया जा रहा है। इस समय भाजपा शासित राज्यों में एक में भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है।

विज्ञापन

महिला मुख्यमंत्री के रूप में धनपुर सीट से जीतीं प्रतिमा भौमिक का नाम चर्चा में है। 'दीदी' के नाम से मशहूर प्रतिमा भौमिक को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा अपनी महिला मतदाताओं में विशेष संदेश दे सकती है। इससे पूरे देश की महिला मतदाताओं के बीच एक बेहतर संदेश दिया जा सकता है।

विज्ञापन

दरअसल, भाजपा ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के अंतिम वर्ष में विप्लब देब को हटाकर मानिक साहा को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया था। माना गया था कि बेहद साफ-सुथरी छवि के मानिक साहा के कारण भाजपा को एंटी-इनकम्बेंसी फैक्टर को कमजोर करने में मदद मिली और भाजपा इस वामपंथी गढ़ में दोबारा सत्ता में आने में कामयाब रही। भाजपा गठबंधन को 60 सीटों वाले सदन में 33 सीटों पर सफलता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मतदाता बन रहीं भाजपा की शक्ति

माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी की महिला केंद्रित योजनाओं के कारण वे भाजपा की बड़ी समर्थक बनकर उभरी हैं, जिससे भाजपा को लगातार चुनावों में सफलता मिल रही है। एक्सिस माई इंडिया के एक सर्वे ने पाया था कि 2022 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पुरुषों के 44 फीसदी की बजाय 48 फीसदी महिला मतदाताओं ने भाजपा को समर्थन दिया था। उत्तराखंड में 42 फीसदी पुरुषों के मुकाबले 46 फीसदी महिला मतदाताओं ने भाजपा को वोट दिया। इसी प्रकार मणिपुर विधानसभा चुनाव में 42 फीसदी महिला मतदाताओं ने भाजपा को वोट डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed