फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah news tripura chief minister biplab dev said amit shah is planning to form government in nepal and Sri Lanka

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देव का अजीब दावा, अमित शाह की नेपाल और श्रीलंका में भाजपा की सरकार बनाने की योजना

Mon, 15 Feb 2021 11:46 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 15 Feb 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah news tripura chief minister biplab dev said amit shah is planning to form government in nepal and Sri Lanka
त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब - फोटो : ANI

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव एक बार फिर अपने अजीबोगरीब बयानों की वजह से चर्चा में हैं। बिप्लब देव ने अगरतला में हुए एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भाजपा ना केवल देश में बल्कि पड़ोसी देशों में भी विस्तार करने की योजना बना रही है। उन्होंने नेपाल और श्रीलंका में भाजपा की कथित महात्वाकांक्षा का खुलासा किया। 

विज्ञापन


बिप्लब देव ने कहा कि जब गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब उन्होंने कहा था कि उनकी योजना नेपाल और श्रीलंका में अपनी सरकार बनाने की है। मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने 2018 में अमित शाह के साथ हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि जब अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब उन्होंने ये बात कही थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उस दौरान पार्टी की एक बैठक में अमित शाह ने भारत में सभी राज्यों में जीत के बाद विदेशी विस्तार को लेकर भी चर्चा की थी। इसी बातचीत के आधार पर बिप्लब देव ने कहा कि हम अतिथिगृह में बैठकर बात कर रहे थे, जिसमें अजय जम्वाल ने कहा था कि भाजपा ने कई राज्यों में अपनी सरकार बना ली है, इस पर अमित शाह ने जवाब दिया था कि अब श्रीलंका और नेपाल में विस्तार करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



इसके अलावा मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने अगले वित्तीय वर्ष के बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर दक्षिण एशिया को बनाने की दिशा में एक कदम है। भारत की नीतियां और कार्य बांग्लादेश, भूटान औऱ नेपाल को आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम हैं।

मुख्यमंत्री बिप्लब देव के बयान के बाद विपक्षी पार्टी सीपीएम और कांग्रेस ने उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। दोनों पार्टियों ने बिप्लब देव के इस बयान को सबसे अलोकतांत्रिक बताया है। इसके अलावा अमित शाह को विदेशों में अपनी सरकार बनाने की योजना के दावे के बारे में स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed