फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tribute to Karunanidhi given in both Houses of Parliament, proceedings adjourned

संसद के दोनों सदनों में करुणानिधि को दी गई श्रद्धांजलि, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

Wed, 08 Aug 2018 11:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Aug 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
Tribute to Karunanidhi given in both Houses of Parliament, proceedings adjourned

डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि को आज संसद के दोनों सदनों में श्रद्धांजलि दी गई और उसके बाद लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। मंगलवार को 94 वर्ष की आयु में करुणानिधि का निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विभिन्न दलों के नेता करुणानिधि के अंतिम दर्शन के लिए चेन्नई पहुंचे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


 
इससे पहले करुणानिधि के अंतिम संस्कार को मरीना बीच पर करने के लिए उनके समर्थकों ने कोर्ट से आदेश लिया। इस मामले में मद्रास उच्च न्यायालय में सुनवाई चली जिसके बाद मरीना बीच पर उनके अंतिम संस्कार की इजाजत दे दी गई।


कार्ट ने कहा कि एम करुणानिधि का अंतिम संस्कार मरीना बीच पर ही होगा। बता दें कि दक्षिण की राजनीति के पितामह करुणानिधि की कल (मंगलवार) शाम 6 बजकर 10 मिनट पर कावेरी अस्पताल में हुई मृत्यु के बाद से ही इस मसले पर सामाजिक और राजनीतिक हलकों में कोहराम मचा हुआ था। 

हालांकि कल देर रात इस मामले की सुनवाई शरू तो हुई थी लेकिन अदालत सरकार की मनाही के तर्कों से संतुष्ट नहीं हुई थी। करुणानिधि का पार्थिव शरीर चेन्नई के राजाजी हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed