{"_id":"671390f2231335e1e20ca8b3","slug":"tribal-woman-sent-100-rupees-to-pm-modi-prime-minister-said-it-inspires-me-to-work-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: आदिवासी महिला ने पीएम मोदी को भेजे 100 रुपये, प्रधानमंत्री बोले- यह मुझे काम करने के लिए प्रेरित करता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: आदिवासी महिला ने पीएम मोदी को भेजे 100 रुपये, प्रधानमंत्री बोले- यह मुझे काम करने के लिए प्रेरित करता
Sat, 19 Oct 2024 04:30 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 19 Oct 2024 04:30 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांड्या ने एक्स पर पोस्ट किया कि ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के दौरान एक आदिवासी महिला ने उनको पीएम मोदी के लिए 100 रुपये दिए।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा की एक आदिवासी महिला की ओर से सम्मान स्वरूप भेजे गए 100 रुपये की भेंट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभिभूत कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति का यही आशीर्वाद मुझे विकसित भारत के लिए अधिक से अधिक काम करने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांड्या ने एक्स पर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा कि जब वह भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला से मिले तो उस महिला ने उनको 100 रुपये दिए। आदिवासी महिला ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद स्वरूप 100 रुपये भेंट करने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से कहा।
जब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मना किया तो महिला ने उनकी सारी बातों को नकार दिया और धन्यवाद ज्ञापित करने पर अड़ी रही। इस पोस्ट के साथ बैजयंत पांड्या ने लिखा कि यह उस परिवर्तन का एक प्रतिफल है जो भारत और ओडिशा अनुभव कर रहा है।
एक्स पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की पोस्ट को साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि मैं इस स्नेह से बेहद प्रभावित हुआ। मैं हमेशा मुझे आशीर्वाद देने के लिए नारी शक्ति को नमन करता हूं। उनका आशीर्वाद मुझे विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करते रहने के लिए प्रेरित करता है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Very touched by this affection. I bow to our Nari Shakti for always blessing me. Their blessings inspire me to keep working to build a Viksit Bharat. https://t.co/Iw8m51zagY
— Narendra Modi (@narendramodi) October 19, 2024विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांड्या ने एक्स पर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा कि जब वह भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक आदिवासी महिला से मिले तो उस महिला ने उनको 100 रुपये दिए। आदिवासी महिला ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद स्वरूप 100 रुपये भेंट करने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से कहा।
जब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मना किया तो महिला ने उनकी सारी बातों को नकार दिया और धन्यवाद ज्ञापित करने पर अड़ी रही। इस पोस्ट के साथ बैजयंत पांड्या ने लिखा कि यह उस परिवर्तन का एक प्रतिफल है जो भारत और ओडिशा अनुभव कर रहा है।
एक्स पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की पोस्ट को साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि मैं इस स्नेह से बेहद प्रभावित हुआ। मैं हमेशा मुझे आशीर्वाद देने के लिए नारी शक्ति को नमन करता हूं। उनका आशीर्वाद मुझे विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करते रहने के लिए प्रेरित करता है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन