फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tri-service all-women crew sets off for a 55-day sailing expedition to Seychelles, News in Hindi

IASV Triveni: सेशेल्स रवाना हुईं त्रि-सेना की महिला टीम, मुंबई से शुरू की 55 दिनों की समुद्री यात्रा

Mon, 07 Apr 2025 08:30 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 07 Apr 2025 08:30 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि यह टीम मुंबई से सेशेल्स और फिर वापस मुंबई तक करीब 4,000 समुद्री मील का सफर तय करेगी। यह अभियान नारी शक्ति की ताकत को दर्शाता है और समुद्री क्षेत्रों में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

विज्ञापन
Tri-service all-women crew sets off for a 55-day sailing expedition to Seychelles, News in Hindi
सेशेल्स रवाना हुईं त्रि-सेना की महिला टीम - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना की 12 महिला अधिकारियों की एक त्रि-सेना टीम ने सोमवार को मुंबई से सेशेल्स के लिए 55 दिन की लंबी समुद्री यात्रा की शुरुआत की। ये साहसी यात्रा भारतीय सशस्त्र नौकायन पोत (आईएएसवी) त्रिवेणी पर की जा रही है। इस ऐतिहासिक अभियान को कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (सीएमई) के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल ए. के. रमेश ने मुंबई के कोलाबा स्थित इंडियन नेवल वॉटरमैनशिप ट्रेनिंग सेंटर से रवाना किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Prez Murmu Portugal Visit: द्रौपदी मुर्मू ने पुर्तगाल के समकक्ष से की मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर हुई बातचीत
विज्ञापन


2026 के बड़े अभियान की तैयारी
यह यात्रा 2026 में होने वाले एक और भी बड़े वैश्विक नौकायन अभियान की तैयारी के तौर पर देखी जा रही है। इस टीम में शामिल 12 महिला अधिकारियों को 41 उत्साही स्वयंसेवकों में से चुना गया है। इन सभी ने बीते दो वर्षों तक समुद्र में नौकायन की कठिन ट्रेनिंग ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई चुनौतियों से पार पाई टीम
इन महिला अधिकारियों ने कई छोटी-बड़ी अभ्यास यात्राएं की हैं, जिनमें दिन और रात की समुद्री यात्रा भी शामिल थी। इन्हें कई बार खराब मौसम, नौका की तकनीकी दिक्कतों और शारीरिक थकान जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हर बार हिम्मत और हौसले के साथ इन पर विजय पाई।


यह भी पढ़ें - Mumbai: मुंबई में मानसून से पहले सड़क निर्माण की रफ्तार में तेजी, शेलार बोले- 31 मई तक पूरा होगा काम

नारी शक्ति को सलाम
यह यात्रा भारतीय सशस्त्र बलों में महिलाओं के बढ़ते योगदान का प्रतीक है। साथ ही यह रानी वेलु नचियार, रानी दुर्गावती और रानी लक्ष्मीबाई जैसी भारत की महान योद्धा रानियों को एक श्रद्धांजलि भी है, जिनकी वीरता आज भी देश को प्रेरणा देती है।

30 मई को समापन समारोह
इस ऐतिहासिक यात्रा का समापन 30 मई को होगा, जब यह टीम सफलतापूर्वक मुंबई लौटेगी और एक भव्य फ्लैग-इन सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान देश की बेटियों के साहस, संकल्प और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है, जो साबित करता है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं — चाहे वो थल हो, नभ हो या जल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed