Prez Murmu Portugal Visit: द्रौपदी मुर्मू ने पुर्तगाल के समकक्ष से की मुलाकात, इन अहम मुद्दों पर हुई बातचीत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अपने पुर्तगाल दौरे पर वहां के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो से मुलाकात की। जहां दोनों नेताओं ने कई सारे मुद्दे पर बातचीत की। साथ ही भारत और पुर्तगाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई है।
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अभी अपने पुर्तगाल के दौरे पर हैं। जहां सोमवार को उन्होंने पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा से मुलाकात की। साथ ही दोनों देशों के नेताओं ने भारत और पुर्तगाल के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई है। बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू अपने चार दिवसिय यात्रा पर पुर्तगाल और स्लोवाकिया के दौरे पर है, जिसके लिए मुर्मू रविवार को पुर्तगाल के लिस्बन पहुंचीं।
इन मुद्दों पर हुई बातचीत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने सोमवार को कई सारे मुद्दों पर बातचीत की। पुर्तगाली राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास पलासियो डी बेलेम में हुई बातचीत में दोनों देशों के नेताओं ने व्यापार, निवेश, अक्षय ऊर्जा, कनेक्टिविटी और विज्ञान-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
ये भी पढ़ें:- China: अंटार्कटिका में चीन ने नए रेडियो टेलीस्कोप का किया अनावरण, महाद्वीप पर दर्ज कराई अपनी मजबूत मौजूदगी
अंतरराष्ट्रीय मंचो पर सहयोग पर भी जताई सहमति
पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेला रेबेला के साथ हुई बैठक के बाद दौपदी मुर्मू ने दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई। उन्होंने कहा कि यह बैठक भारत और पुर्तगाल के बीच मजबूत होते व्यापारिक संबंधों के बीच हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच व्यापार 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच चुका है।
ये भी पढ़ें:- Supreme Court: बीमा पॉलिसी के तहत मुआवजे पर दोबार करें फैसला, इस मामले में NCDRC को मिला 'सुप्रीम' निर्देश
मुर्मू ने पुर्तगाल में की कई अहम बैठकें
राष्ट्रपति मुर्मू ने पुर्तगाल में अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मार्सेलो के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं। साथ ही दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की स्वर्ण जयंती पर स्मारक टिकट जारी किए। मुर्मू ने पुर्तगाल में भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात की, जहां भारतीय समुदाय की संख्या लगभग 1,25,000 है। यह यात्रा भारत और पुर्तगाल के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।