फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Train-18 will be named Vande Bharat Express said Piyush Goyal

‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ के नाम से पटरियों पर दौड़ेगी ट्रेन-18, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Sun, 27 Jan 2019 05:47 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 27 Jan 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
Train-18 will be named Vande Bharat Express said Piyush Goyal

देश में ही विकसित नयी रेलगाड़ी- ‘ट्रेन-18’ सेट का नाम ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ होगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को यह घोषणा की। ट्रेन-18 में अलग से कोई इंजन नहीं है। इस रेलगाड़ी के एक सेट में 16 डिब्बे लगे हैं। इसे पहले दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी। इसकी अधिकतम रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। रेलमंत्री गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इसे हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन


ट्रेन-18 को चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी) ने 18 महीने में तैयार किया है। इस पर 97 करोड़ की लागत आयी है। इसे पुरानी शताब्दी एक्सप्रेस रेलगाड़ी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है जो 30 साल पहले विकसित की गयी थीं। यह देश की पहली इंजन-रहित रेलगाड़ी होगी।
विज्ञापन


गोयल ने कहा, ‘‘ट्रेन-18 का नाम वंदे भारत एक्सप्रेस होगा। इस रेलगाड़ी को भारतीय इंजीनियरों ने मात्र 18 महीनों में पूरी तरह भारत में बनाया है। यह दिल्ली से वाराणसी के बीच चलेगी। यह एक उदाहरण है कि ‘मेक इन इंडिया’ के तहत विश्वस्तरीय रेलगाड़ियों का निर्माण किया जा सकता है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी तरह से वातानुकूलित इस रेलगाड़ी में दो एक्जीक्युटिव कुर्सीयान होंगे। दिल्ली और वाराणसी के मार्ग पर यह बीच में कानपुर और इलाहाबाद रुकेगी। गोयल ने कहा, ‘‘ यह पूरी तरह से भारत में बनी रेलगाड़ी है। 


आम लोगों ने इसके कई नाम सुझाए लेकिन हमने इसका नाम ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ रखने का निर्णय किया है। यह गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगों के लिए एक तोहफा है। हम प्रधानमंत्री से इसे जल्द हरी झंडी दिखाने का अनुरोध करेंगे।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed