दुनिया के अनेक खूंखार आतंकवादियों ने अपने नाम बदल लिए हैं। ये आतंकी हर देश में अलग नाम रख लेते हैं। नामों की संख्या कोई एक-दो नहीं, बल्कि दस, पंद्रह और उससे आगे तक भी पहुंच जाती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत जो सूची तैयार की गई है, उसमें हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम सहित 31 आतंकियों के नाम शामिल हैं।
2 of 5
हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद
- फोटो : social media
इस सूची में हाफिज सईद के नौ नाम हैं तो वहीं दाऊद इब्राहिम को 22 नामों से पहचाना जाता है। दाऊद के चुनिंदा नामों में इकबाल सेठ, बड़ा पटेल और अजीज दिलीप आदि शामिल हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी के एक अधिकारी बताते हैं कि खुद को गिरफ्तारी से बचाने के लिए ये आतंकवादी अपना नाम बदलकर सुरक्षा बलों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास करते हैं। हालांकि देर-सवेर इनके नए नाम का खुलासा हो जाता है।
3 of 5
अजहर मसूद
- फोटो : पीटीआई
इस सूची में सबसे पहला नाम मौलाना मसूद अजहर का है। उसका दूसरा नाम, मौलाना महमूद मसूद अजहर अलवी और विला अदाम इस्सा है। अगला नाम 26/11 के मुंबई हमलों के आरोपी मास्टरमाइंड आतंकी और जमात-उद-दावा चीफ हाफिज मोहम्मद सईद का है। इस आतंकी ने नौ नाम रखे हुए हैं।
उसे हाफिज सईद के अलावा हाफिज मोहम्मद साहिब, हाफिज मो. सैयद, हाफिज मोहम्मद और मोहम्मद सईद आदि नामों से पहचाना जाता है। तीसरा नंबर जकीउर्रहमान लखवी का आता है। इस आतंकी ने अबू वाहिद, इरशाद अहमद, अरशद, काकी उर्रहमान, जाकिर उर्रहमान लखवी, जकी उर्रहमान लखवी और जाकिर रहमान नाम रखा हुआ है।
4 of 5
दाऊद इब्राहिम
- फोटो : File
दाऊद इब्राहिम के सबसे ज्यादा नाम हैं...
दाऊद इब्राहिम ने 22 नाम रखे हैं। इनमें दाऊद इब्राहिम कासकर, दाऊद हसन शेख कासकर, दाऊद भाई, दाऊद सबरी, इकबाल सेठ, बड़ा पटेल, दाऊद एब्राहिम, शेख दाऊद हसन, अब्दुल हामिद अब्दुल अजीज, अनीस इब्राहिम, अजीज दिलीप, दौद हसन शेख इब्राहिम कासकर, दाऊद इब्राहिम मेमन कासकर, दाऊद हसन इब्राहिम कासकर, दाऊद इब्राहिम मेनन, कासकर, दाऊद हसन, शेख मोहम्मद इस्माइल अब्दुल रहमान, दाऊद हसन शेख इब्राहिम, दाऊद भाई लो क्वॉलिटी, इब्राहिम शेख, मो. अनीस, शेख इस्माइल अब्दुल, शेख फारुखी और इकबाल भाई शामिल हैं।
रियाज इस्माइल शाहबंदर ने अपना नाम शाह रियाज अहमद, रियाज भटकल, मोहम्मद रियाज, अहमद भाई, रसूल खान, रोशन खान और अजीज रखा हुआ है। इब्राहिम मेनन ने टाइगर मेनन, मुश्ताक, सिकंदर, इब्राहिम अब्दुल रज्जाक मेनन, मुस्तफा और इस्माइल आदि नाम रखे हुए हैं।
सैयद मोहम्मद यूसुफ शाह ने सैयद सलाउद्दीन, पीर साहब और बुजुर्ग नाम रखा हुआ है। अब्दुल राउफ असगर को मुफ्ती, मुफ्ती असगर, साद बाबा व मौलाना मुफ्ती राउफ असगर भी कहा जाता है। इब्राहिम अतहर को अहमद अली मोहम्मद अली शेख, जावेद अमजद सिद्दिकी और एए नामों से भी पुकारते हैं।