{"_id":"6b09b061d9b9a01722026c6e","slug":"can-20-rebel-tmc-mps-vote-on-the-delimitation-bill-and-how-will-the-speakers-decision-affect-the-numbers-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसीमन बिल: वोट दे पाएंगे टीएमसी के 20 बागी सांसद, स्पीकर का फैसला बहुमत का गणित कैसे बदलेगा? जानिए पूरी ABCD","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
परिसीमन बिल: वोट दे पाएंगे टीएमसी के 20 बागी सांसद, स्पीकर का फैसला बहुमत का गणित कैसे बदलेगा? जानिए पूरी ABCD
Fri, 27 Nov 2026 10:01 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:01 PM IST
सार
टीएमसी के 20 बागी सांसदों की सदस्यता का फैसला अब परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक के लिए भी अहम है। जब तक स्पीकर उन्हें अयोग्य घोषित नहीं करते, वे मतदान कर सकते हैं। अगर फैसला मतदान के बाद आता है, तो उनके पहले के वोट अमान्य नहीं होंगे। ऐसे में सबकी नजर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर है। उनका फैसला संसद में सरकार के बहुमत का गणित प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर से मिलते टीएमसी के बागी सांसद
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
संसद में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर फिर चर्चा होने वाली है। सरकार के सामने इसे पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जुटाने की चुनौती है। इस बीच टीएमसी के 20 बागी सांसदों की सदस्यता का मामला भी अहम हो गया है। इन सांसदों ने पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में विलय किया है।
लेकिन क्या दो-तिहाई सांसदों के अलग होने भर से विलय वैध हो जाता है? क्या अयोग्यता की याचिका लंबित रहने के बावजूद ये सांसद परिसीमन बिल पर वोट डाल सकते हैं? अगर मतदान के बाद उन्हें अयोग्य घोषित किया गया तो क्या उनके वोट अमान्य होंगे? क्या लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला फैसला लेने में इतनी देरी कर सकते हैं? सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे मामलों में क्या व्यवस्था दी है? अगर इन 20 सांसदों की सदस्यता जाती है तो दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा कितना बदलेगा? और सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ओम बिरला का फैसला परिसीमन बिल पर सरकार की राह आसान करेगा या मुश्किल बढ़ाएगा? आइये सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
टीएमसी के 20 सांसदों ने पार्टी क्यों छोड़ी?
तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा में कुल 28 सांसद हैं। इनमें से 20 सांसदों ने जून में पार्टी छोड़ने का एलान किया था। उन्होंने नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय की घोषणा की। यह पार्टी केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का समर्थन करती है।
विज्ञापन
इस फैसले के बाद टीएमसी के लोकसभा नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिकायत की। उन्होंने 20 सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की। इसके लिए दलबदल विरोधी कानून का हवाला दिया। करीब छह महीने से यह मामला लंबित है। अभी तक स्पीकर ने कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। 24 नवंबर को सभी 20 सांसदों ने अपना-अपना जवाब दाखिल किया। उन्होंने पार्टी छोड़ने के फैसले का बचाव किया है।
क्या दो-तिहाई सांसदों के अलग होने से विलय मान लिया जाएगा?
यही इस पूरे विवाद का सबसे अहम कानूनी सवाल है। संविधान की दसवीं अनुसूची में दलबदल विरोधी कानून का प्रावधान है। इसके पैरा 4 में राजनीतिक दलों के विलय की बात कही गई है। इसके तहत किसी दल के दूसरे दल में विलय के लिए उसके विधायक दल के कम से कम दो-तिहाई सदस्यों की सहमति जरूरी है। ऐसी स्थिति में संबंधित सदस्यों को अयोग्यता से छूट मिल सकती है।
टीएमसी के 28 लोकसभा सांसदों में से 20 ने अलग होने का फैसला किया है। यानी उनकी संख्या दो-तिहाई से ज्यादा है। लेकिन केवल संख्या पूरी होने से विलय वैध नहीं हो जाता।
मई 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने सुभाष देसाई बनाम महाराष्ट्र के प्रधान सचिव मामले में इस बारे में महत्वपूर्ण फैसला दिया था। पांच जजों की संविधान पीठ ने कहा था कि विलय के लिए मूल राजनीतिक दल का दूसरे दल में विलय होना जरूरी है। केवल दो-तिहाई सांसदों के अलग होने से इसे वैध विलय नहीं माना जा सकता।
अब ओम बिरला को इसी बात की जांच करनी है। उन्हें देखना होगा कि क्या मूल टीएमसी का एनसीपीआई में विलय हुआ है या 20 सांसदों ने अलग समूह बनाया है। बागी सांसद अपने फैसले को संविधान के तहत सही बता रहे हैं। वहीं, टीएमसी का कहना है कि केवल सांसदों के अलग होने से पार्टी का विलय नहीं हो जाता।
क्या अयोग्यता की याचिका लंबित होने पर भी वोट डाल सकते हैं सांसद?
इस सवाल पर सुप्रीम कोर्ट का रुख स्पष्ट है। किसी सांसद के खिलाफ अयोग्यता की याचिका दाखिल होने से उसकी सदस्यता अपने आप खत्म नहीं होती। जब तक लोकसभा अध्यक्ष अयोग्यता का आदेश नहीं देते, सांसद सदन का सदस्य बना रहता है। वह संसद की कार्यवाही में हिस्सा ले सकता है। उसे मतदान का अधिकार भी रहता है। सुप्रीम कोर्ट ने सुभाष देसाई मामले में यह कहा था कि बाद में होने वाली अयोग्यता का असर पहले की कार्यवाही पर अपने आप नहीं पड़ेगा।
इसे तीन बातों से समझ सकते हैं। अयोग्यता की याचिका लंबित रहने तक सांसद सदन में वोट डाल सकते हैं। अगर मतदान के बाद उन्हें अयोग्य घोषित किया जाता है, तो पहले डाला गया वोट अमान्य नहीं होगा। अयोग्यता का फैसला भविष्य से लागू होता है। इसे पिछली तारीख से लागू नहीं किया जा सकता। इसलिए स्पीकर कब फैसला लेते हैं, यह काफी अहम है।
क्या फैसला लेने में देरी कर सकते हैं स्पीकर?
दलबदल कानून के तहत अयोग्यता की याचिकाओं पर फैसला लेने का अधिकार लोकसभा अध्यक्ष के पास है। संविधान की दसवीं अनुसूची के पैरा 6 में इसका प्रावधान है। इस मामले में चुनाव आयोग की भूमिका नहीं है। चुनाव आयोग का अधिकार राजनीतिक दलों के नाम और चुनाव चिह्न से जुड़े विवादों तक अलग है। हालांकि, स्पीकर अनिश्चितकाल तक फैसला नहीं टाल सकते।
1992 में किहोटो होलोहान बनाम जैचिलहू मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर को अयोग्यता के मामलों में फैसला लेने का अधिकार दिया था। साथ ही कहा था कि उनके फैसले की अदालत में समीक्षा हो सकती है। 2020 में कीशम मेघचंद्र सिंह बनाम मणिपुर विधानसभा अध्यक्ष मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक और अहम बात कही। शीर्ष अदालत ने कहा कि असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर ऐसी याचिकाओं पर आमतौर पर तीन महीने के भीतर फैसला होना चाहिए।
अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर में भी सुनवाई की थी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की पीठ ने मामले का जल्द निपटारा करने पर जोर दिया था। हालांकि, कोर्ट ने कोई निश्चित समयसीमा नहीं दी। अब सभी 20 सांसद अपना जवाब दे चुके हैं। स्पीकर को उनके जवाब और विलय के दावे की जांच करके फैसला करना है।
यह भी पढ़ें: एक्सप्लेनर: परिसीमन-नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित कराना सरकार के लिए कितना मुश्किल, क्या है संसद का नंबर गेम?
परिसीमन बिल के लिए कितने वोट चाहिए?
सरकार अगले सप्ताह संसद में संविधान संशोधन विधेयक लाने की तैयारी कर रही है। इसे पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी है। इससे पहले 17 अप्रैल को सरकार को इस विधेयक पर हार मिली थी। उस दिन 528 सांसदों ने मतदान किया था। विधेयक के पक्ष में 298 वोट पड़े थे। जबकि इसे पास कराने के लिए 352 वोट चाहिए थे।
सरकार अब लोकसभा की सीटों की संख्या 550 से बढ़ाकर 850 करना चाहती है। इसका उद्देश्य 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का रास्ता तैयार करना है। फिलहाल एनडीए के पास करीब 320 सांसदों का समर्थन है। ऐसे में सरकार को अपने गठबंधन से बाहर के दलों का समर्थन भी चाहिए।
अगर 20 सांसद अयोग्य हुए तो बहुमत का गणित कैसे बदलेगा?
अगर मतदान के समय ये सांसद सदन के सदस्य रहते हैं, तो वे वोट डाल सकेंगे। अगर स्पीकर मतदान से पहले उन्हें अयोग्य घोषित कर देते हैं, तो सदन की प्रभावी सदस्य संख्या कम हो जाएगी। इसके साथ ही दो-तिहाई बहुमत के लिए जरूरी वोटों की संख्या भी घट जाएगी। लेकिन सरकार के सामने दूसरी चुनौती भी होगी। इन 20 सांसदों के अयोग्य होने पर सरकार के समर्थन में उपलब्ध सांसदों की संख्या भी कम होगी। यानी बहुमत का जरूरी आंकड़ा घटने से सरकार की राह अपने आप आसान नहीं होगी। उसे अपने पक्ष में पर्याप्त वोट भी जुटाने होंगे।