आगामी गणतंत्र दिवस समारोह बेहद खास होने वाला है, ऐसे में अगर आप भी गणतंत्र दिवस की परेड देखने जाने की तैयारी में हैं, तो जानने से पहले ये जरूरी बात जान लें। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण गणतंत्र दिवस 2021 को होने वाली परेड देखने के लिए आने वाले दर्शकों की संख्या पर अंकुश लगाया जाएगा। कोरोना संकट के चलते परेड देखने वाले पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए की जा रही है, ऐसी स्थिति में पर्यटकों की संख्या सीमित की जाएगी। पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई अन्य प्रस्ताव पर भी काम किया जा रहा है। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
गणतंत्र दिवस की परेड देखने जाने की तैयारी में हैं, तो पहले जान लें ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मंदिर का मॉडल दिखेगा राजपथ पर
जानकारी के मुताबिक, इस बार की परेड बेहद खास होने वाली है। इस बार राजपथ पर अयोध्या में बनने जा रहे भव्य राम मंदिर की झांकी देखने को मिलेगी। उत्तर प्रदेश की ओर से जो झांकी परेड में शामिल होगी, उसमें राम मंदिर का मॉडल होगा। उत्तर प्रदेश की ओर से इस बार अयोध्या की सांस्कृतिक धरोहर को ही थीम बनाया गया है। झांकी में अयोध्या में हर साल होने वाले दीपोत्सव को भी दर्शाया जाएगा। साथ ही शबरी के झूठे बेर, निषादराज को राम का गले लगाना, केवट को आशीर्वाद समेत अन्य दृश्यों को झांकी में दिखाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार अपनी झांकी में अंतरराष्ट्रीय ख्याति के मृदंगाचार्य रामशंकरदास की मूर्ति भी दिखाएगी।
अयोध्या में इस साल अगस्त में ही राम मंदिर की नींव रखी गई है। दिसंबर महीने में काम शुरू होने जा रहा है, ऐसे में जनवरी में अगर गणतंत्र दिवस की परेड में राम मंदिर की झांकी दिखती है, तो पूरी दुनिया की नजर यहां रहेगी। योगी सरकार लगातार अयोध्या को पर्यटन के मानचित्र पर उतारने में लगी है।
भाषा एवं संस्कृति विभाग दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हर साल मॉडल भेजता है। इस बार संस्कृति विभाग ने रक्षा मंत्रालय को तीन मॉडल भेजे थे, इनमें से रक्षा मंत्रालय ने अटल टनल रोहतांग के मॉडल को प्रस्तुत करने के लिए कहा है। रोहतांग टनल के मॉडल का पहले थ्री-डी वीडियो बनाया जाएगा. इस वीडियो को पहले रक्षा मंत्रालय को भेजा जाएगा। उसके बाद ही रक्षा मंत्रालय मॉडल को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल करने का निर्णय लेगा।
मुख्य अतिथि हो सकते हैं बोरिस जॉनसन
हर साल गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में राजपथ पर परेड निकलती है, जिसमें राज्यों की संस्कृति की झांकी दिखाई जाती है। जनवरी आने वाला है, ऐसे में राज्यों की ओर से अपनी थीम पर प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं, इस बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत के मेहमान हो सकते हैं।