Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament Session Voting on Delimitation Bill Likely on December 1 BAC Meet November 30 Consult All Parties

संसद सत्र: परिसीमन विधेयक पर एक दिसंबर को वोटिंग की तैयारी, 30 नवंबर को बीएसी की बैठक; विधेयक में क्या-क्या?

Fri, 27 Nov 2026 10:16 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 27 Nov 2026 10:16 PM IST
सार

संसद के विशेष सत्र में परिसीमन विधेयक पर एक दिसंबर को लोकसभा में मतदान की तैयारी है। 30 नवंबर को बीएसी सभी दलों से विधायी कामकाज पर चर्चा करेगी। विधेयक से लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है। सरकार को दो-तिहाई बहुमत के लिए करीब 359 वोट चाहिए। क्या एनडीए को जरूरी समर्थन मिलेगा और क्या दक्षिण भारतीय राज्यों की चिंताएं दूर होंगी? आइए, विस्तार से समझते हैं...

विज्ञापन
Parliament Session Voting on Delimitation Bill Likely on December 1 BAC Meet November 30 Consult All Parties
विधेयक में क्या-क्या प्रावधान? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

संसद के विशेष सत्र में परिसीमन विधेयक को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विधेयक को पेश करने और उस पर मतदान कराने की तैयारी के बीच 30 नवंबर को संसद की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी राजनीतिक दलों से सदन के विधायी कामकाज पर चर्चा होगी। वहीं, एक दिसंबर को लोकसभा में विधेयक पर मतदान होने की संभावना है। इसके लिए पांच से छह घंटे का समय लग सकता है। सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती विधेयक को दो-तिहाई बहुमत से पारित कराने की होगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार परिसीमन विधेयक को संसद में पेश करने की तैयारी कर रही है। विधेयक को संसद सचिवालय के पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। प्रस्ताव के तहत लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 850 करने की योजना है। इसमें राज्यों के लिए 815 और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें प्रस्तावित हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) इस विधेयक को सदन में लाने की तैयारी में है। इससे पहले 17 अप्रैल को लोकसभा में इसे दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल पाया था।

विज्ञापन

बिल में क्या-क्या प्रावधान?

  • महिलाओं को 33% आरक्षण... लोकसभा, राज्यों की विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। इसमें एससी-एसटी वर्ग की महिलाएं भी शामिल होंगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • लोकसभा की सीटें 50% बढ़ेंगी... प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की लोकसभा सीटों में मौजूदा संख्या के मुकाबले 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।
  • लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850... लोकसभा में राज्यों से अधिकतम 815 और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 सदस्य हो सकेंगे।
  • विधानसभाओं की सीटें बढ़ेंगी... राज्यों की विधानसभाओं में सदस्यों की अधिकतम संख्या 500 से बढ़ाकर 650 करने का प्रस्ताव है।
  • सभी राज्यों में समान अनुपात से बढ़ोतरी... प्रत्येक राज्य की मौजूदा लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत की समान बढ़ोतरी होगी। इससे लोकसभा में राज्यों की हिस्सेदारी मोटे तौर पर बरकरार रहेगी।
  • 2011 की जनगणना के आंकड़ों से परिसीमन... निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं और सीटों का पुनर्निर्धारण संशोधन लागू होने की तारीख पर उपलब्ध नवीनतम प्रकाशित जनगणना के आंकड़ों के आधार पर होगा। इसका मतलब 2011 की जनगणना से है।
  • 2051 तक सीटों और सीमाओं में बदलाव नहीं... परिसीमन के बाद सीटों का आवंटन और निर्वाचन क्षेत्रों की नई सीमाएं 2051 तक लागू रहेंगी।
  • महिला आरक्षण 15 साल के लिए... आरक्षण 2023 के संविधान संशोधन के लागू होने की तारीख से 15 साल तक रहेगा। संसद कानून बनाकर इसकी अवधि बढ़ा सकती है।
  • तीन सदस्यीय परिसीमन आयोग... सीटों का आवंटन, निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं का निर्धारण और महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों की पहचान करने के लिए तीन सदस्यीय आयोग बनाया जाएगा।
  • आयोग का अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश... आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा या पूर्व न्यायाधीश करेंगे, जिन्हें केंद्र सरकार नियुक्त करेगी।
  • आरक्षित सीटों का रोटेशन... महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों को किस तरह बदला जाएगा, यह परिसीमन आयोग तय करेगा। एससी-एसटी महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का रोटेशन संबंधित आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों के भीतर होगा।


विधेयक पास कराने के लिए सरकार को कितने वोट चाहिए?
लोकसभा में फिलहाल कुल 543 सीटें हैं, लेकिन पांच सीटें खाली होने के कारण सदन की प्रभावी सदस्य संख्या 538 है। ऐसे में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए करीब 359 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी। एनडीए के पास फिलहाल करीब 320 सांसद बताए जा रहे हैं। यानी सरकार को विधेयक पारित कराने के लिए अतिरिक्त समर्थन जुटाना होगा। इसी वजह से दूसरे राजनीतिक दलों के रुख पर भी नजर रखी जा रही है। एक दिसंबर को संभावित मतदान के लिए पांच से छह घंटे का समय लगने की बात सामने आई है।

क्या शरद पवार की पार्टी करेगी विधेयक का समर्थन?
विपक्षी गठबंधन में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने विधेयक पेश होने पर समर्थन देने की बात कही है। लोकसभा में पार्टी के आठ सांसद हैं। पार्टी नेता जितेंद्र आव्हाड ने शरद पवार से बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि परिसीमन संवैधानिक जरूरत है और उनकी पार्टी इसका समर्थन करेगी। हालांकि, आव्हाड ने यह भी स्पष्ट किया कि शरद पवार के साथ हुई बातचीत पार्टी के आधिकारिक रुख को लेकर नहीं थी। उन्होंने कहा कि चर्चा का सामान्य विषय परिसीमन की संवैधानिक जरूरत था।

दक्षिण भारतीय राज्यों ने क्या रखी है अपनी शर्त?
परिसीमन को लेकर दक्षिण भारतीय राज्यों के प्रतिनिधित्व का मुद्दा भी सामने आया है। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने लोकसभा में राज्य की हिस्सेदारी सुरक्षित रखने की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी भी विधेयक का समर्थन करने की ओर झुकाव रखती है। हालांकि, पार्टी की शर्त है कि कानून में क्षेत्रीय संतुलन बना रहे और राज्यों, खासकर दक्षिण भारत के राज्यों के हितों तथा राजनीतिक प्रतिनिधित्व की रक्षा हो।

संसद के दोनों सदनों की बैठक कब होगी?

  • विशेष सत्र के दौरान लोकसभा की बैठक 30 नवंबर को फिर शुरू होगी, जबकि राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर को होगी। इसी दिन सुबह बीएसी की बैठक में सभी दलों से विधायी कामकाज पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद एक दिसंबर को लोकसभा में विधेयक पर मतदान होने की संभावना है। ऐसे में सरकार के लिए जरूरी संख्या जुटाना और दक्षिण भारतीय राज्यों की चिंताओं का समाधान करना अहम होगा।
  • बीएसी की बैठक में यह भी स्पष्ट होगा कि विशेष सत्र के दौरान विधेयक पर चर्चा और मतदान का कार्यक्रम किस तरह तय किया जाता है।संसद के विशेष सत्र में परिसीमन विधेयक को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विधेयक को पेश करने और उस पर मतदान कराने की तैयारी के बीच 30 नवंबर को संसद की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक बुलाई गई है।
  • इसमें सभी राजनीतिक दलों से सदन के विधायी कामकाज पर चर्चा होगी। वहीं, एक दिसंबर को लोकसभा में विधेयक पर मतदान होने की संभावना है। इसके लिए पांच से छह घंटे का समय लग सकता है। सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती विधेयक को दो-तिहाई बहुमत से पारित कराने की होगी।


सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार परिसीमन विधेयक को संसद में पेश करने की तैयारी कर रही है। विधेयक को संसद सचिवालय के पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। प्रस्ताव के तहत लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 850 करने की योजना है। इसमें राज्यों के लिए 815 और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें प्रस्तावित हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) इस विधेयक को सदन में लाने की तैयारी में है। इससे पहले 17 अप्रैल को लोकसभा में इसे दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल पाया था।



विधेयक पास कराने के लिए सरकार को कितने वोट चाहिए?
लोकसभा में फिलहाल कुल 543 सीटें हैं, लेकिन पांच सीटें खाली होने के कारण सदन की प्रभावी सदस्य संख्या 538 है। ऐसे में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए करीब 359 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी। एनडीए के पास फिलहाल करीब 320 सांसद बताए जा रहे हैं। यानी सरकार को विधेयक पारित कराने के लिए अतिरिक्त समर्थन जुटाना होगा। इसी वजह से दूसरे राजनीतिक दलों के रुख पर भी नजर रखी जा रही है। एक दिसंबर को संभावित मतदान के लिए पांच से छह घंटे का समय लगने की बात सामने आई है।

क्या शरद पवार की पार्टी करेगी विधेयक का समर्थन?
विपक्षी गठबंधन में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने विधेयक पेश होने पर समर्थन देने की बात कही है। लोकसभा में पार्टी के आठ सांसद हैं। पार्टी नेता जितेंद्र आव्हाड ने शरद पवार से बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि परिसीमन संवैधानिक जरूरत है और उनकी पार्टी इसका समर्थन करेगी। हालांकि, आव्हाड ने यह भी स्पष्ट किया कि शरद पवार के साथ हुई बातचीत पार्टी के आधिकारिक रुख को लेकर नहीं थी। उन्होंने कहा कि चर्चा का सामान्य विषय परिसीमन की संवैधानिक जरूरत था।

दक्षिण भारतीय राज्यों ने क्या रखी है अपनी शर्त?
परिसीमन को लेकर दक्षिण भारतीय राज्यों के प्रतिनिधित्व का मुद्दा भी सामने आया है। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने लोकसभा में राज्य की हिस्सेदारी सुरक्षित रखने की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी भी विधेयक का समर्थन करने की ओर झुकाव रखती है। हालांकि, पार्टी की शर्त है कि कानून में क्षेत्रीय संतुलन बना रहे और राज्यों, खासकर दक्षिण भारत के राज्यों के हितों तथा राजनीतिक प्रतिनिधित्व की रक्षा हो।

संसद के दोनों सदनों की बैठक कब होगी?
विशेष सत्र के दौरान लोकसभा की बैठक 30 नवंबर को फिर शुरू होगी, जबकि राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर को होगी। इसी दिन सुबह बीएसी की बैठक में सभी दलों से विधायी कामकाज पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद एक दिसंबर को लोकसभा में विधेयक पर मतदान होने की संभावना है। ऐसे में सरकार के लिए जरूरी संख्या जुटाना और दक्षिण भारतीय राज्यों की चिंताओं का समाधान करना अहम होगा। बीएसी की बैठक में यह भी स्पष्ट होगा कि विशेष सत्र के दौरान विधेयक पर चर्चा और मतदान का कार्यक्रम किस तरह तय किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed