Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Transport Ministry Crackdown on toll tax evasion 5-fold fine for concealing number plates decision on FASTag

परिवहन मंत्रालय: टोल टैक्स चोरी करने पर सख्ती, नंबर प्लेट छिपाने पर पांच गुना जुर्माना; FASTag पर क्या फैसला?

Fri, 27 Nov 2026 08:53 PM IST
Jyoti Bhaskar ज्योति भास्कर
Updated Fri, 27 Nov 2026 08:53 PM IST
सार

ये प्रावधान देश के उन सभी हाईवे और टोल प्लाजा पर लागू होंगे, जहां MLFF सिस्टम चालू है। भविष्य में जिन नए मार्गों पर यह तकनीक शुरू की जाएगी, वहां भी नियम प्रभावी होंगे।

विज्ञापन
Transport Ministry Crackdown on toll tax evasion 5-fold fine for concealing number plates decision on FASTag
FASTag के बिना सफर करना अब महंगा पड़ सकता है (सांकेतिक) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हाईवे पर टोल टैक्स बचाने के लिए नंबर प्लेट छिपाना या FASTag के बिना सफर करना अब महंगा पड़ सकता है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम के तहत ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया है। यदि कोई चालक जानबूझकर टोल शुल्क से बचने के लिए नंबर प्लेट ढकता है, उसमें छेड़छाड़ करता है या FASTag नहीं लगाता है, तो उससे सामान्य टोल के अलावा पांच गुना अतिरिक्त जुर्माना वसूला जाएगा।

विज्ञापन

असल टोल के ऊपर लगेगी पेनाल्टी

नियमों के अनुसार, टोल चोरी की मंशा साबित होने पर वाहन चालक को संबंधित टोल प्लाजा की सामान्य यूजर फीस के साथ पांच गुना पेनाल्टी भी देनी होगी। यह जुर्माना टोल शुल्क से अलग होगा और इसकी पूरी राशि संबंधित अथॉरिटी के खाते में जमा की जाएगी।

विज्ञापन

बिना रुके कटेगा टोल

MLFF एक बैरियर-लेस इलेक्ट्रॉनिक टोलिंग सिस्टम है। इसमें टोल प्लाजा पर वाहनों को रुकने की जरूरत नहीं होती। सड़क के ऊपर लगी गैंट्री पर मौजूद FASTag रीडर और ANPR कैमरे गुजरने वाले वाहनों की पहचान करते हैं। इसके बाद FASTag से टोल शुल्क अपने आप कट जाता है। इससे जाम, ईंधन की खपत और प्रदूषण कम करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां लागू होंगे नियम?

ये प्रावधान देश के उन सभी हाईवे और टोल प्लाजा पर लागू होंगे, जहां MLFF सिस्टम चालू है। भविष्य में जिन नए मार्गों पर यह तकनीक शुरू की जाएगी, वहां भी नियम प्रभावी होंगे। नंबर प्लेट को आगे या पीछे से ढकने अथवा उसमें बदलाव करने और FASTag डिटेक्ट नहीं होने पर तकनीकी जांच के जरिए कार्रवाई की जा सकती है, बशर्ते टोल चोरी की मंशा सामने आए। सरकार का साफ संदेश है कि बैरियर-लेस टोलिंग व्यवस्था में धोखाधड़ी की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। इसलिए हाईवे पर निकलने से पहले FASTag और नंबर प्लेट की स्थिति जरूर जांच लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed