फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news stories of september 27 live updates

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Thu, 27 Sep 2018 04:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Sep 2018 04:30 AM IST
विज्ञापन
top news stories of september 27 live updates
top news
मस्जिद में 'नमाज' पर फैसला करेगा सुप्रीम कोर्ट, बताएगा कितना सही कितना गलत
विज्ञापन


अयोध्या राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। उच्चतम न्यायालय 27 सितंबर यानि आज इस बात पर फैसला सुना सकता है कि मस्जिद में नमाज पढ़ना इस्लाम का अभिन्न हिस्सा है या नहीं। इस फैसले का लम्बे समय से इंतजार था दरअसल, मुस्लिम पक्षकारों की ओर से दलील दी गई है कि इस पर जल्दी निर्णय लिया जाए। इस पर फैसला आने के बाद ही असल मुद्दे पर निर्णय आने की संभावना है। फैसले में कोर्ट बताएगा कि यह मामला संविधान पीठ को रेफर किया जाए या नहीं।

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


आज से मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी, मंदिर दर्शन के साथ करेंगे जनसभाएं व रोड शो


इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 27 व 28 सितम्बर को प्रदेश के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह चित्रकूट के पवित्र कामदगिरि पर्वत स्थित कामतानाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद सतना और रीवा जिलों में जनसभाएं और रोड-शो करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर- 

आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी और राज्यपाल, लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन का करेंगे लोकार्पण


राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को वाराणसी आएंगे। सुबह 11 बजे रामनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर स्मृति भवन संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी ललिता शास्त्री के प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।


पढ़ें पूरी खबर-

राफेल सौदा दो सरकारों के बीच हुआ, तब मैं राष्ट्रपति नहीं था : मैक्रों


फ्रांस के साथ राफेल सौदे पर भारत में मचे घमासान के बीच फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि यह सौदा दो देशों की सरकारों के बीच हुआ है। उन्होंने कहा कि राफेल समझौता सरकार से सरकार के बीच तय हुआ और भारत-फ्रांस के बीच 36 लड़ाकू विमानों को लेकर जब अरबों डॉलर का यह करार हुआ था उस वक्त वह सत्ता में नहीं थे।

पढ़ें पूरी खबर-

हरिद्वार: गुरुवार को पतंजलि आएंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, आचार्यकुलम के भवन का करेंगे उद्घाटन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बृहस्पतिवार को पतंजलि योगपीठ में आचार्यकुलम के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई अन्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे।  
पढ़ें पूरी खबर-


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed