{"_id":"5ba574ac867a557e846499d7","slug":"top-news-stories-of-september-22-live-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज की प्रमुख खबर जिन पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज की प्रमुख खबर जिन पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Sep 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
top news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राफेल सौदे के लिए रिलायंस समूह को अपनी मर्जी से चुना था : फ्रांसीसी विमानन कंपनी
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांक्वां ओलांद के बयान के बाद बढ़े विवाद के बीच फ्रांसीसी विमानन कंपनी दसॉल्ट एविएशन ने राफेल सौदे पर रिलायंस समूह और भारत सरकार के स्टैंड की पुष्टि की है। कंपनी ने कहा कि उसने खुद इस सौदे के लिए रिलायंस डिफेंस को चुना था। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि रिलायंस समूह को रक्षा खरीद प्रक्रिया 2016 नियमों के अनुपालन की वजह से चुना गया था।
पढ़ें पूरी खबर-
आंतरिक दबाव में भारत ने एक बार फिर शांति बनाने का मौका गंवा दिया: पाकिस्तान
पाकिस्तान का कहना है कि किसी भी मुद्दे को हल करने के लिए वार्ता ही एकमात्र जरिया है। पाकिस्तान की तरफ से ये प्रतिक्रिया शुक्रवार को भारत की तरफ से दोनों देशों के बीच विदेश मंत्री स्तर की मुलाकात निरस्त करने के बाद आई। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, आंतरिक दबावों में भारत के ऐसा फैसला करने से लग रहा है कि वहां अगले साल होने वाले चुनावों की तैयारी की जा रही है। दुनिया को देखना चाहिए कि पाकिस्तान परिस्थितियों को लेकर सकारात्मक रुख अपनाए हुए है, जबकि भारत का रवैया बहुत स्पष्ट नहीं है। हम सम्मानित तरीके से वार्ता चाहते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर-
प्रधानमंत्री मोदी आज ओडिशा और छत्तीसगढ़ के दौरे पर, कई परियोजनाओं को करेंगे लांच
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ और ओडिशा का दौरा करेंगे और वहां कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से उनके दौरे की यह जानकारी दी गई। पीएमओ की ओर से जारी बयान में बताया गया कि मोदी ओडिशा में तलचर उर्वरक संयंत्र के पुनरुद्धार कार्य के शुरू होने के मौके पर एक पट्टिका का अनावरण करेंगे। यह कोयला गैस से चलने वाला भारत का पहला उर्वरक संयंत्र होगा। खाद बनाने के अलावा यह संयंत्र प्राकृतिक गैस का उत्पादन भी करेगा जो देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में योगदान देगा।
पढ़ें पूरी खबर-
दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ खुशनुमा, अगले तीन दिन भी बारिश के आसार
राजधानी में शुक्रवार को कई इलाकों में दोपहर को बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। हालाँकि अधिकतर इलाकों में बारिश नहीं हुई लेकिन आसमान में बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक बनी रही। अगले तीन दिनों में भी दिल्ली में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के राजधानी में शुक्रवार को हुयी बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। शनिवार और रविवार को दिल्ली का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे । इसके साथ ही आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है।
पढ़ें पूरी खबर-
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में मायावती से अब भी लगा रखी है गठबंधन आस
कांग्रेस एक ओर मान रही है कि छत्तीसगढ़ में बसपा की सीटों की मांग को वह पूरा नहीं कर पाई। वहीं, उसे अभी आस है कि छत्तीसगढ़ में बात न बनने का मतलब अंतिम विराम नहीं है। बसपा के साथ बात बिगड़ने के बाद कांग्रेस नेता तरह-तरह के तर्क गढ़ रहे हैं। बसपा ने छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी के साथ गठबंधन किया है। छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
पढ़ें परी खबर-