{"_id":"5ba56667867a557f6149d1a2","slug":"shah-mehmood-qureshi-says-talk-is-only-the-way-to-resolve-any-issues","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंतरिक दबाव में भारत ने एक बार फिर शांति बनाने का मौका गंवा दिया: पाकिस्तान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
आंतरिक दबाव में भारत ने एक बार फिर शांति बनाने का मौका गंवा दिया: पाकिस्तान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 22 Sep 2018 03:31 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान का कहना है कि किसी भी मुद्दे को हल करने के लिए वार्ता ही एकमात्र जरिया है। पाकिस्तान की तरफ से ये प्रतिक्रिया शुक्रवार को भारत की तरफ से दोनों देशों के बीच विदेश मंत्री स्तर की मुलाकात निरस्त करने के बाद आई।
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, आंतरिक दबावों में भारत के ऐसा फैसला करने से लग रहा है कि वहां अगले साल होने वाले चुनावों की तैयारी की जा रही है। दुनिया को देखना चाहिए कि पाकिस्तान परिस्थितियों को लेकर सकारात्मक रुख अपनाए हुए है, जबकि भारत का रवैया बहुत स्पष्ट नहीं है। हम सम्मानित तरीके से वार्ता चाहते हैं।
विज्ञापन
भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके अब्दुल बासित ने कहा, वह भारत के इस कदम से हैरान हैं। नई दिल्ली को चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस पर पहले ही सहमत नहीं होना चाहिए था। अब बैठक के लिए सहमत होने के बाद पीछे हटना ज्यादा हैरानी भरा है।
विज्ञापन
विदेशी मामलों के पूर्व सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह शांति के लिए माहौल बना सकती थी। पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद कसूरी ने कहा, इस फैसले ने उन्हें आगरा शिखर सम्मेलन की याद दिला दी। तब हर कोई संयुक्त बयान के लिए तैयार था। तभी भारत ने आखिरी मिनट में ये निर्णय वापस ले लिया।
भारत पाक के बीच बातचीत रद्द होना दुर्भाग्यपूर्ण : महबूबा
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भारत और पाकिस्तान के बीच विदेश स्तर की बातचीत के रद्द होने पर कहा कि दोनों देशों के बीच शांति वार्ता से ही जम्मू कश्मीर का मुद्दा सुलझ सकता है।
जम्मू कश्मीर का मुद्दा सुलझाने के अलावा भारत पाक सीमा पर सीजफायर उल्लंघन और सैैनिकों की मौत से भी राज्य के लोग प्रभावित हो रहे हैं। दोनों देशों में बातचीत से ही आम जनता को सहारा मिल सकता है। लोगों की समस्याआें का हल नहीं हुआ है और दोनों देशों के बीच समस्याओं को हल करने के लिए बातचीत काफी महत्वपूर्ण है। ब्यूरो
जम्मू कश्मीर का मुद्दा सुलझाने के अलावा भारत पाक सीमा पर सीजफायर उल्लंघन और सैैनिकों की मौत से भी राज्य के लोग प्रभावित हो रहे हैं। दोनों देशों में बातचीत से ही आम जनता को सहारा मिल सकता है। लोगों की समस्याआें का हल नहीं हुआ है और दोनों देशों के बीच समस्याओं को हल करने के लिए बातचीत काफी महत्वपूर्ण है। ब्यूरो