फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News stories of December 15 live Updates

इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी हमारी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Sat, 15 Dec 2018 05:48 AM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 15 Dec 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
Top News stories of December 15 live Updates

आज विधायक दल की बैठक के बाद होगा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का एलान

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में भी पार्टी अब तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बना सकी है। उम्मीद है कि शनिवार को किसी नाम की घोषणा होगी। पार्टी आलाकमान ने राजस्थान और मध्यप्रदेश का हल तो निकाल लिया, लेकिन छत्तीसगढ़ में चार दावेदारों में किसी एक का चुनाव सिरदर्द बना हुआ है।  विस्तार से पढ़ें 

नवादा दुष्कर्म मामला : राजद विधायक राजबल्लभ यादव की किस्मत का फैसला आज

विज्ञापन
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के निलंबित विधायक राजबल्लभ यादव की किस्मत का फैसला शनिवार को हो जाएगा। बता दें कि वर्ष 2016 के फरवरी में एक नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने के एक मामले में जून 2016 में निलंबित राजद विधायक राजबल्लभ यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे। यह मामला पटना के विशेष अदालत में 5 जून 2018 से चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्र, तमिलनाडु में चक्रवात की सूचना के बाद हाई अलर्ट पर तटरक्षक

आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा और ओंगोल क्षेत्र में 17 दिसंबर को गंभीर चक्रवात की आशंका के मद्देनजर भारतीय तटरक्षक ने अपने जवानों को हाई अलर्ट कर दिया है। बल की तरफ से समुद्र में गए मछुआरों के जानमाल की रक्षा के लिए ऐहतियाती उपाय शुरू कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर

AUSvIND Live: दूसरे दिन का खेल आज

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बना लिए थे। क्रीज पर कप्तान टिम पेन (16) और पैट कमिंस (11) नाबाद हैं। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी हो चुकी है। यहां जानें पल-पल की अपडेट्स...

मिजोरम में आज होगी जोरमथांगा की ताजपोशी

पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में दस साल बाद कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनाने जा रहे मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के जोरमथांगा शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे राजभवन में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed