फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News stories of August 13 live Updates

इन प्रमुख खबरों पर आज रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Tue, 14 Aug 2018 12:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
Top News stories of August 13 live Updates

केरल में भारी बारिश से राहत कार्य प्रभावित, केंद्र सरकार ने की 100 करोड़ मदद की घोषणा

विज्ञापन

केरल में भारी बारिश के कारण बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य को 100 करोड़ रुपये की त्वरित केंद्रीय मदद की घोषणा की है। इससे पहले राजनाथ सिंह ने राज्य में बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित इडुक्की और एर्नाकुलम जिले का दौरा किया। राज्य में बारिश से खेती के साथ ही रोड और ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा नुकसान हुआ है। विस्तार से पढ़ें

देवरिया कांडः एसआईटी ने सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट, आज कोर्ट में जवाब देगी सरकार, पुलिस महकमे में खलबली

विज्ञापन

बालगृह बालिका कांड की जांच के लिए गठित एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट रविवार को शासन को सौंप दी है। रिपोर्ट में मान्यता स्थगित होने से लेकर छापामारी तक की पुलिस-प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाइयों का उल्लेख है तो यह भी दर्शाया गया है कि मनाही के बाद पुलिस ने यहां कब और कितनी लड़कियां रखीं। इस रिपोर्ट के आधार पर ही शासन सोमवार को हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली में आज फिर से सीलिंग, 2 हजार फैक्ट्रियों को दी गई मोहलत खत्म

सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलने के बाद रविवार को पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर इलाके से दिन भर फैक्ट्रियां खाली होने का सिलसिला चलता रहा। दूसरी ओर, राजधानी  में 51 हजार अवैध फैक्ट्रियों की रिपोर्ट सामने आई है। हाल ही में दिल्ली राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) ने सभी नगर निगम को ये रिपोर्ट भेजी है। इसमें अकेले पूर्वी दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा अवैध फैक्ट्रियों की पुष्टि की गई है। विस्तार से पढ़ें

आज तेलंगाना यात्रा पर जायेंगे राहुल गांधी, विद्यार्थियों समेत कई अन्य समूहों को करेंगे संबोधित

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी सोमवार को तेलंगाना यात्रा पर जायेंगे। वह सोमवार और मंगलवार को हैदराबाद में अलग अलग कार्यक्रमों में महिला स्वयं सहायता समूहों, विद्यार्थियों, बेरोजगार युवकों, उद्यमियों एवं अन्य को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर


पाकिस्तान में नवगठित संसद की पहली बैठक आज, नई सरकार को सत्ता सौंपने की प्रक्रिया होगी शुरू

पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद कल पहली बार संसद की बैठक होगी। इस दौरान नई सरकार को सत्ता सौंपने की प्रक्रिया शुरू होगी। राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने पहले ही निचले सदन नेशनल एसेंबली को 10 बजे से कार्यवाही शुरू करने की सूचना दे दी है। विस्तार से पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed