फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sealing starts in East Delhi from Monday

पूर्वी दिल्ली में आज फिर से सीलिंग, 2 हजार फैक्ट्रियों को दी गई मोहलत खत्म

Mon, 13 Aug 2018 12:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 13 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sealing starts in East Delhi from Monday
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलने के बाद रविवार को पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर इलाके से दिन भर फैक्ट्रियां खाली होने का सिलसिला चलता रहा। दूसरी ओर, राजधानी  में 51 हजार अवैध फैक्ट्रियों की रिपोर्ट सामने आई है। 
विज्ञापन


हाल ही में दिल्ली राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) ने सभी नगर निगम को ये रिपोर्ट भेजी है। इसमें अकेले पूर्वी दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा अवैध फैक्ट्रियों की पुष्टि की गई है। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इन फैक्ट्रियों पर ताला जड़ने की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने विश्वास नगर इलाके में कई वर्षों से चल रहीं 2 हजार फैक्ट्रियों को 48 घंटे की मोहलत देते हुए सीलिंग का नोटिस दिया है। ये मोहलत 12 अगस्त तक दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए 13 अगस्त की सुबह से सुप्रीम कोर्ट की निगरानी समिति की अगुवाई में निगम टीम सीलिंग कार्रवाई करेगी। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ समय पहले डीएसआईआईडीसी ने भेजी रिपोर्ट में दिल्ली में 51 हजार अवैध फैक्ट्रियां होने की बात कही है। 

सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी व्यापारियों को राहत

Sealing starts in East Delhi from Monday
sealing in delhi - फोटो : अमर उजाला
इसमें सबसे ज्यादा 11,805 फैक्ट्रियां पूर्वी दिल्ली में हैं। जबकि 10,023 दक्षिणी और 9,522 अवैध फैक्ट्रियां उत्तरी दिल्ली क्षेत्र में हैं। एक सर्वे के जरिए इन फैक्ट्रियों की पहचान की जा रही है। मास्टर प्लान 2021 के नियमों का उल्लंघन करने वाली इन फैक्ट्रियों को सील किया जाएगा। 

दरअसल सीलिंग नोटिस मिलने के बाद विश्वास नगर के व्यापारियों ने मिलकर सुप्रीम कोर्ट में राहत की गुहार लगाई थी, लेकिन दो दिन पहले ही इस सुनवाई में कोर्ट ने व्यापारियों से सीलिंग रोकने अथवा कुछ समय आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया। कोर्ट का कहना है कि दिल्ली में किसी भी तरह की अवैध संपत्ति को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।       

खत्म हुई मोहलत, दिल्ली पुलिस भी तैयार      
निगरानी समिति के एक सदस्य ने बताया कि काफी समय से दिल्ली में सीलिंग की कार्रवाई नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस और निगम की वजह से कोर्ट को गुमराह किया जा रहा था, लेकिन अब इस पर सख्ती बरती गई है। व्यापारियों को दी मोहलत खत्म हो चुकी है। सोमवार से सभी अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ सीलिंग शुरू होगी।       

आधे से ज्यादा खाली हुआ विश्वास नगर  

Sealing starts in East Delhi from Monday
sealing in delhi - फोटो : अमर उजाला
रविवार को सीलिंग नोटिस और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख मिलने के बाद व्यापारियों ने फैक्ट्रियों से सामान शिफ्ट करना शुरू कर दिया। शाम होते होते तक आधे से ज्यादा विश्वास नगर की अवैध फैक्ट्रियां खाली हुईं। निगम अधिकारियों की मानें तो खाली फैक्ट्रियों को भी सील किया जाएगा।       

मंगलवार को देनी होगी रिपोर्ट, 48 घंटे में होगी सीलिंग      
निगम अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को निगम की ओर से कार्रवाई रिपोर्ट निगरानी समिति को देनी है। इसलिए सोमवार सुबह से 48 घंटों के भीतर सभी अवैध फैक्ट्रियों को सील कर दिया जाएगा। वहीं समिति का कहना है कि जल्द ही बाकी क्षेत्रों में भी सीलिंग की कार्रवाई को शुरू किया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed