फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   centre announces 100 crore relief package for flood hit kerala

केंद्र ने माना केरल में हालात खतरनाक, 100 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा

Mon, 13 Aug 2018 01:19 AM IST
एजेंसी, कोच्चि
एजेंसी, कोच्चि Updated Mon, 13 Aug 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
centre announces 100 crore relief package for flood hit kerala
k

केरल में भारी बारिश के कारण बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य को 100 करोड़ रुपये की त्वरित केंद्रीय मदद की घोषणा की है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य को दी जाने वाली इस मदद की रविवार को जानकारी दी।

विज्ञापन


इससे पहले राजनाथ सिंह ने राज्य में बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित इडुक्की और एर्नाकुलम जिले का दौरा किया। राज्य में बारिश से खेती के साथ ही रोड और ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा नुकसान हुआ है। इससे पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि केरल बाढ़ की अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है। 
विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री ए. कन्नाथानम और राज्य के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने स्थिति की समीक्षा की। राज्य सरकार ने मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ फंड से 1220 करोड़ रुपये जारी करने का ज्ञापन सौंपा। इसमें बाढ़ के कारण राज्य को 8316 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात कही गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि इस मानसून के दौरान 8 अगस्त से बारिश से जुड़ी घटनाओं में 37 लोगों की मौत हुई है। विभिन्न इलाकों में बनाए गये राहत शिविरों में 60,000 से अधिक लोग रह रहे हैं। रक्षा सूत्रों ने बताया कि सेना के 10 कॉलम, मद्रास रेजिमेंट की एक इकाई के साथ नौसेना, वायुसेना और एनडीआरएफ के जवानों को बुरी तरह से प्रभावित जिलों कोझिकोड, इदुक्की, मलप्पुरम, कन्नूर और वायनाड आदि में राहत एवं बचाव कार्यों में लगाये गये हैं। 


बाढ़ से नष्ट पासपोर्ट मुफ्त में बदले जाएंगे

केरल में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए विदेश मंत्रालय ने राहत की घोषणा की है। विदेश मंत्रालय ने बाढ़ में खराब हुए लोगों के पासपोर्ट को मुफ्त में बदलने की घोषणा दी है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, ‘केरल में भीषण बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है। हमने यह तय किया है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती, बाढ़ के कारण नष्ट हुए पासपोर्ट को मुफ्त में बदला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed