{"_id":"5b70556342c7922ca0298f83","slug":"the-first-meeting-of-the-newly-formed-parliament-in-pakistan-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में नवगठित संसद की पहली बैठक आज, नई सरकार को सत्ता सौंपने की प्रक्रिया होगी शुरू ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में नवगठित संसद की पहली बैठक आज, नई सरकार को सत्ता सौंपने की प्रक्रिया होगी शुरू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 03:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद कल पहली बार संसद की बैठक होगी। इस दौरान नई सरकार को सत्ता सौंपने की प्रक्रिया शुरू होगी। राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने पहले ही निचले सदन नेशनल एसेंबली को 10 बजे से कार्यवाही शुरू करने की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के कानून के मुताबिक पिछली नेशनल एसेंबली के स्पीकर अयाज सादिक नए सांसदों को शपथ दिलाएंगे। उसके बाद स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा। नए स्पीकर के चुनाव के बाद निवर्तमान स्पीकर नए सदन का कार्यभार उन्हें सौंप देंगे।
विज्ञापन
मालूम हो कि पाकिस्तान के चुनाव में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने कहा है कि पार्टी ने इमरान खान को पहले ही प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत कर दिया है। स्पीकर के पद के लिए भी असद कैसर के नाम का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
हाल में संपन्न चुनाव में पीटीआई के सदस्यों की संख्या 158 है, जो साधारण बहुमत 172 से 14 कम है, लेकिन माना जा रहा है कि छोटे दलों के समर्थन से पार्टी सरकार बना लेगी।