फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 November 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: आज पीएम मोदी महाराष्ट्र में तो शाह झारखंड के दौरे पर; उत्तराखंड मना रहा 25वां स्थापना दिवस

Sat, 09 Nov 2024 07:20 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 November 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हर बीतते दिन के साथ चुनावी पारा बढ़ता जा रहा है। हर पार्टी के नेता लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा और रैलियां कर वोटरों को अपने पाले में लामबंद करने में लगे हैं। इसी क्रम में भाजपा के दिग्गज नेता महाराष्ट्र-झारखंड में ताबड़तोड़ रैलियां कर भाजपा के चुनाव अभियान को धार देने में लगे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के अकोला और नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं गृहमंत्री अमित शाह झारखंड़ के चुनावी दौरे पर रहेंगे। इसके अलावा, उत्तराखंड राज्य आज अपनी स्थापना के 25वें साल यानी रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर लेगा। राज्य स्थापना दिवस के इस उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो संदेश के माध्यम से शामिल होंगे। देहरादून और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री का वीडियो संदेश प्रसारित होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उधर, राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की ईरानी साजिश को एफबीआई ने विफल कर दिया है। यह खुलासा शुक्रवार को अमेरिकी न्याय विभाग ने किया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 November 2024 Updates On Amar Ujala
गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी। - फोटो : ANI

आज पीएम मोदी महाराष्ट्र का तो शाह करेंगे झारखंड का दौरा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हर बीतते दिन के साथ चुनावी पारा बढ़ता जा रहा है। हर पार्टी के नेता लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा और रैलियां कर वोटरों को अपने पाले में लामबंद करने में लगे हैं। इसी क्रम में भाजपा के दिग्गज नेता महाराष्ट्र-झारखंड में ताबड़तोड़ रैलियां कर भाजपा के चुनाव अभियान को धार देने में लगे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के अकोला और नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं गृहमंत्री अमित शाह झारखंड़ के चुनावी दौरे पर रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 November 2024 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

25वें वर्ष में पहुंचा उत्तराखंड, पीएम मोदी का होगा वीडियो संदेश
उत्तराखंड राज्य आज अपनी स्थापना के 25वें साल यानी रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर लेगा। राज्य स्थापना दिवस के इस उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो संदेश के माध्यम से शामिल होंगे। देहरादून और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री का वीडियो संदेश प्रसारित होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 November 2024 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

ट्रंप की हत्या कराने की कोशिश में था ईरान! 
राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की ईरानी साजिश को एफबीआई ने विफल कर दिया है। यह खुलासा शुक्रवार को अमेरिकी न्याय विभाग ने किया। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के सहयोगी फरहाद शकेरी (51), कार्लिस्ले रिवेरा, (49) और जोनाथन लोडहोल्ट (36) पर मामला दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 November 2024 Updates On Amar Ujala
demo pic

भारतीय फिर भंवर में : 4.5 लाख पंजाबियों को एक माह में छोड़ना होगा कनाडा
भारतीय नागरिकों के विजिटर वीजा की अवधि को कनाडा सरकार ने एक महीने तक सीमित कर दिया है। इससे 4.5 लाख पंजाबियों पर संकट आ गया है। अब उन्हें हर साल टूरिस्ट वीजा लेना होगा। साथ ही एक माह में कनाडा छोड़ना होगा। यह कदम कनाडा सरकार ने वीजा प्रणाली में कड़े प्रावधान लागू करने के उद्देश्य से उठाया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 November 2024 Updates On Amar Ujala
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : एएनआई (फाइल)

महायुति सत्ता में आई तो फडणवीस के हाथ हो सकती है राज्य की कमान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन भाजपा, शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी महायुति एकसाथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। महायुति के सत्ता में आने पर अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, लेकिन, गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को संकेत दिया हैं कि देवेन्द्र फडणवीस राज्य के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। शाह ने सांगली जिले के शिराला में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डेढ़ महीने पहले मैंने महाराष्ट्र का दौरा किया। प्रदेश में उत्तर महाराष्ट्र हो, कोकण हो, विदर्भ हो या मुंबई हर जगह लोग चाहते हैं कि महायुति की सरकार लाना है और देवेन्द्र फडणवीस को विजयी बनाना है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 November 2024 Updates On Amar Ujala
आरएफके जूनियर, ट्रंप, एलन मस्क। - फोटो : अमर उजाला

मस्क से लेकर आरएफके जूनियर तक हो सकते हैं ट्रंप के सिपहसालार
अमेरिकी राष्ट्रपति की ट्रांजिशन टीम ने जनवरी में ट्रंप के व्हाइट हाउस में लौटने पर उनके प्रशासन में संभावित उम्मीदवारों को जांचना परखना शुरू कर दिया है। रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर, प्रतिष्ठित केनेडी परिवार के सदस्य हैं। उनके भी ट्रंप की टीम में शामिल होने की पूरी संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 November 2024 Updates On Amar Ujala
Delhi-NCR AQI - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत की हवा में घुला जहर, 12 जगह एक्यूआई 300 के पार
राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में हवा बहुत खराब हो गई है। हिमाचल से लेकर हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 12 स्थानों पर शुक्रवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार दर्ज किया गया। दिल्ली में 38 निगरानी केंद्रों में से 18 में एक्यूआई 400 से अधिक रहा, जो गंभीर श्रेणी में है। यानी दिल्ली की हवा में घुला जहर लोगों को बीमार बना देने के लिए काफी है। हवा की गति कम होने से सुबह आसमान में धुंध की मोटी परत छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक सोमवार तक वायु गुणवत्ता में सुधार की कोई उम्मीद नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 November 2024 Updates On Amar Ujala
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

दहली दिल्ली: दो दोस्तों का झगड़ा, एक ने चाकू से 20 बार गोदा.. गर्दन काटी
सनलाइट कॉलोनी इलाके में चोरी के छह हजार रुपयों के बंटवारे को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने अपने ही दोस्त की नृशंस हत्या कर दी। उसे पहले चाकू से 20 बार गोदा। इसके बाद उसकी गर्दन काट दी। यही नहीं रजाई में लपेट कर युवक को जिंदा जला दिया। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस को शुरू में लगा कि रजाई में आग लगने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो पता लगा कि हुसैन की हत्या की गई है। इसके बाद दक्षिण-पूर्व की जिला पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी खुदुस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बेरहमी से हत्या व शव को जलाने की बात की पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 November 2024 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

ट्रंप के पदभार संभालने के बाद भारत-आसियान देशों को हो सकता है फायदा
अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद चीन से व्यापार और निवेश प्रवाह कम हो सकता है क्योंकि अमेरिका रणनीतिक क्षेत्रों में निवेश को सख्त कर रहा है। हालांकि इस बदलाव से भारत और आसियान देशों को फायदा हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 9 November 2024 Updates On Amar Ujala
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद के दौरान सेना के जवान - फोटो : ANI/@adgpi

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद शुरू
भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद का तीसरा संस्करण शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे में शुरू हुआ। सैन्य अभ्यास के दौरान आतंकी और ड्रोन हमलों का जवाब देने पर विशेष जोर रहेगा। दोनों पक्ष संयुक्त अभ्यास के तहत सामरिक संचालन करने की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में अपने सर्वोत्तम तरीके साझा करेंगे। वार्षिक सैन्य अभ्यास 21 नवंबर तक चलेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed