फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 25th Foundation Day Today program held in Gairsain PM Modi will have a video message

Foundation Day : 25वें वर्ष में पहुंचा उत्तराखंड, आज यहां होंगे कार्यक्रम; पीएम मोदी का होगा वीडियो संदेश

Sat, 09 Nov 2024 11:52 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 09 Nov 2024 11:52 AM IST
सार

देहरादून के रिजर्व पुलिस लाइन्स में रैतिक परेड होगी, जिसमें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सलामी लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand 25th Foundation Day Today program held in Gairsain PM Modi will have a video message
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तराखंड राज्य आज अपनी स्थापना के 25वें साल यानी रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर लेगा। राज्य स्थापना दिवस के इस उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो संदेश के माध्यम से शामिल होंगे। देहरादून और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश प्रसारित होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

विज्ञापन


देहरादून के रिजर्व पुलिस लाइन्स में रैतिक परेड होगी, जिसमें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सलामी लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित करेंगे। सूचना विभाग की विकास पुस्तिका एवं पुलिस पत्रिका का भी विमोचन होगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड स्थापना दिवस: सीएम धामी ने देहरादून की सड़कों पर लगाई झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से विशिष्ट एवं साहसिक प्रदर्शन भी होंगे। दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री भराड़ीसैंण में होने वाले राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। भराड़़ीसैंण विधानसभा परिसर में क्षेत्र के 47 राज्य आंदोलनकारियों को सीएम सम्मानित करेंगे। वहां जनता मिलन कार्यक्रम भी होगा। वह स्थानीय उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed