फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Polls: PM Modi Maharashtra visit and amit Shah Jharkhand visit election campaign updates in hindi

Assembly Polls: आज पीएम मोदी महाराष्ट्र का तो शाह करेंगे झारखंड का दौरा; जनसभाएं कर चुनाव अभियान को देंगे धार

Sat, 09 Nov 2024 07:08 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 09 Nov 2024 07:08 AM IST
सार

पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के अकोला और नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं गृहमंत्री अमित शाह झारखंड़ के चुनावी दौरे पर रहेंगे। 

विज्ञापन
Assembly Polls: PM Modi Maharashtra visit  and amit Shah  Jharkhand visit  election campaign updates in hindi
गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हर बीतते दिन के साथ चुनावी पारा बढ़ता जा रहा है। हर पार्टी के नेता लगातार अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा और रैलियां कर वोटरों को अपने पाले में लामबंद करने में लगे हैं। इसी क्रम में भाजपा के दिग्गज नेता महाराष्ट्र-झारखंड में ताबड़तोड़ रैलियां कर भाजपा के चुनाव अभियान को धार देने में लगे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के अकोला और नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं गृहमंत्री अमित शाह झारखंड़ के चुनावी दौरे पर रहेंगे। 

विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन पीएम मोदी करेंगे महाराष्ट्र का दौरा
पीएम मोदी आज लगातार दूसरे दिन महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12 बजे अकोला में जनसभा कर चुनावी हुंकार भरेंगे। इसके बाद उनकी दूसरी जनसभा दोपहर 2:15 मिनट पर नांदेड़ में होगी। गौरतलब है कि बीते दिन भी पीएम मोदी महाराष्ट्र में थे। 
विज्ञापन


पीएम की ये रैलियां भी हैं प्रस्तावित
इसके बाद पीएम मोदी 12 नवंबर को चिमुर (चंद्रपुर जिला) और सोलापुर में रैलियों को संबोधित करेंगे और शाम को पुणे में एक रोड शो में भाग लेंगे। इसके बाद मोदी 14 नवंबर को राज्य में तीन जगह छत्रपति संभाजीनगर, रायगढ़ और मुंबई में रैलियां करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह करेंगे झारखंड का दौरा
वहीं, गृहमंत्री अमित शाह आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह यहां तीन विधानसभाओं में विशाल जनसभा करेंगे। इसका अलावा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में उनका एक रोड शो भी प्रस्तावित है। गृहमंत्री शाह शनिवार सुबह 11 बजे छतरपुर विधानसभा में जनसभा करेंगे। इसके बाद वे हजारीबाग विधानसभा के अमृत नगर हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12:30 बजे जनसभा कर लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे। हजारीबाग के बाद उनकी अगली जनसभा पोटका विधानसभा में दोपहर 2 बजे होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed