फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two friends fight over sharing of stolen Rs 6000 one murders the other

दहली दिल्ली: दो दोस्तों का झगड़ा, एक ने चाकू से 20 बार गोदा.. गर्दन काटी..रजाई में लपेटकर जिंदा जला दिया

Sat, 09 Nov 2024 01:14 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Nov 2024 01:14 AM IST
सार

आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि दोनों जिगरी दोस्त थे। साथ ही चोरी की वारदात करते थे। चोरी के छह हजार रुपये के बंटवारे को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था।

विज्ञापन
Two friends fight over sharing of stolen Rs 6000 one murders the other
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

सनलाइट कॉलोनी इलाके में चोरी के छह हजार रुपयों के बंटवारे को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने अपने ही दोस्त की नृशंस हत्या कर दी। उसे पहले चाकू से 20 बार गोदा। इसके बाद उसकी गर्दन काट दी। यही नहीं रजाई में लपेट कर युवक को जिंदा जला दिया। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस को शुरू में लगा कि रजाई में आग लगने से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो पता लगा कि हुसैन की हत्या की गई है। इसके बाद दक्षिण-पूर्व की जिला पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी खुदुस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बेरहमी से हत्या व शव को जलाने की बात की पुष्टि की है।

विज्ञापन

साउथ-ईस्ट जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस को 29 सितंबर को सुबह 8:32 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। फोन करने वाले भलस्वा डेयरी निवासी सुनील पुत्र किशन आनंद ने बताया कि अंडरपास में एक आदमी की लाश पड़ी है। वह आधी जली हुई है। सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। महारानी बाग अंडरपास, रिंग रोड में करीब 25 वर्ष के एक लड़के का शव एक गद्दे पर जली हुई अवस्था में मिला। शव पूरी तरह जल चुका था। मृतक की पहचान इंद्रा गांधी कैंप-2, तैमूर नगर, दिल्ली निवासी हुसैन (24) पुत्र नूर इस्लाम के रूप में हुई। शुरुआती जांच में पुलिस को ऐसा लगा कि रजाई में धूम्रपान करने की वजह से आग लग गई और पीड़ित जल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय में बैठने वाले एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस को मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आठ नवंबर को मिली। रिपोर्ट में हत्या करने की बात कही गई। इसके बाद जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने जिले में कई टीमों को गठन कर आरोपी को तुरंत पकड़ने के सख्त आदेश दिए। सफलता जिले की नारकोटिक्स यूनिट को मिली। यूनिट ने कुछ ही घंटों में आरोपी आईजी कैंप तैमूर नगर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी दिल्ली निवासी खुदुस पुत्र सुरफ फराजी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि दोनों जिगरी दोस्त थे। साथ ही चोरी की वारदात करते थे। चोरी के छह हजार रुपये के बंटवारे को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था। आरोपी के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed