फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7th June 2025 Updates

Top News: आज ईद-उल-अजहा; सिंधु जल रोकने को भारत की खास तैयारी; असम में बाढ़; दिल्ली में पेड़ कटाई के नए नियम

Sat, 07 Jun 2025 05:51 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 07 Jun 2025 05:51 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7th June 2025 Updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

जामा मस्जिद पर ईद-उल-अजहा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। गली, नुक्कड़, दुकान पर चहल-पहल देखने को मिल रही है। वहीं, शुक्रवार को शांतिपूर्वक जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान रोजाना से ज्यादा भीड़ देखी गई, वहीं पूरे वक्त पुलिस बल तैनात रहा। वहीं राजधानी में अब यदि कोई पेड़ सड़क, भवन, मेट्रो या जान-माल के लिए खतरा बन रहा हो, तो आरडब्ल्यूए, व्यक्ति या एजेंसी 24 घंटे के भीतर ई-फॉरेस्ट पोर्टल पर फोटो, भू-स्थान और कारण सहित रिपोर्ट देकर कार्रवाई करवा सकते हैं। सीमा पार आतंक से स्थायी तौर पर मुक्ति के लिए भारत ने पाकिस्तान पर जल प्रहार की लंबी रणनीति तैयार की है। सिंधु जल समझौता स्थगित करने के बाद भारत की तैयारी अब पाकिस्तान को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाने की है। इसके तहत सिंधु, सतलज और ब्यास नदियों के पानी का उपयोग अपने भूभाग तक सीमित रखने की योजना बनाई गई है। उत्तरी सिक्किम के भूस्खलन प्रभावित चातेन में फंसे और 44 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसके साथ ही पिछले लगभग एक हफ्ते से फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। हालांकि, 1 जून को सैन्य शिविर के भूस्खलन की चपेट में आने के बाद से लापता छह लोगों का अभी कुछ पता नहीं चला है और उनकी तलाश चल रही है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..

विज्ञापन

ईद-उल-अजहा आज, जामा मस्जिद पर सभी तैयारियां पूरी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7th June 2025 Updates
1 - फोटो : अमर उजाला

जामा मस्जिद पर ईद-उल-अजहा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। गली, नुक्कड़, दुकान पर चहल-पहल देखने को मिल रही है। वहीं, शुक्रवार को शांतिपूर्वक जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान रोजाना से ज्यादा भीड़ देखी गई, वहीं पूरे वक्त पुलिस बल तैनात रहा। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में पेड़ों की कटाई-छंटाई के लिए नए नियम जारी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7th June 2025 Updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : mathura

राजधानी में अब यदि कोई पेड़ सड़क, भवन, मेट्रो या जान-माल के लिए खतरा बन रहा हो, तो आरडब्ल्यूए, व्यक्ति या एजेंसी 24 घंटे के भीतर ई-फॉरेस्ट पोर्टल पर फोटो, भू-स्थान और कारण सहित रिपोर्ट देकर कार्रवाई करवा सकते हैं। हरियाली के साथ-साथ जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्यावरण विभाग ने पेड़ों की कटाई और छंटाई के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। पढें पूरी खबर...

विज्ञापन

पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी को तरसेगा; भारत में 200 KM की नहर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7th June 2025 Updates
सिंधु जल संधि - फोटो : संवाद
सीमा पार आतंक से स्थायी तौर पर मुक्ति के लिए भारत ने पाकिस्तान पर जल प्रहार की लंबी रणनीति तैयार की है। सिंधु जल समझौता स्थगित करने के बाद भारत की तैयारी अब पाकिस्तान को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाने की है। इसके तहत सिंधु, सतलज और ब्यास नदियों के पानी का उपयोग अपने भूभाग तक सीमित रखने की योजना बनाई गई है। पढ़ें पूरी खबर...

पूर्वोत्तर में बाढ़: भूस्खलन प्रभावित 44 पर्यटकों को बचाया

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7th June 2025 Updates
असम के बाढ़ग्रस्त जिले से नाव से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी सिक्किम के भूस्खलन प्रभावित चातेन में फंसे और 44 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसके साथ ही पिछले लगभग एक हफ्ते से फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। हालांकि, 1 जून को सैन्य शिविर के भूस्खलन की चपेट में आने के बाद से लापता छह लोगों का अभी कुछ पता नहीं चला है और उनकी तलाश चल रही है।  पढ़ें पूरी खबर...

नॉर्वे शतरंज में मैग्नस कार्लसन को खिताब

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7th June 2025 Updates
कार्लसन और गुकेश - फोटो : Twitter

नॉर्वे के स्टार ग्रैंडमास्टर और विश्व के पूर्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने नॉर्वे शतरंज 2025 टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। अपने घरेलू मैदान पर खेले गए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कार्लसन ने अनुभव और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए खिताब की ओर कदम बढ़ाए। भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। हाल ही में विश्व शतरंज चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर चुके गुकेश ने नार्वे शतरंज में भी अपने कौशल और मानसिक मजबूती से सभी का ध्यान खींचा। पढ़ें पूरी खबर...

 

चांदी 3000 रुपये उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर पर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7th June 2025 Updates
सोने चांदी का भाव - फोटो : PTI

मजबूत घरेलू मांग के बीच शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में चांदी ने दोबार शिखर छू लिया। सफेद धातु की कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 1,07,100 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वहीं, सोने की कीमत 99,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर..

सरकार ने वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के लिए शुरू किया 'उम्मीद पोर्टल

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7th June 2025 Updates
किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को 'उम्मीद पोर्टल' की शुरुआत की, जिसमें सभी वक्फ संपत्तियों की 'जियो-टैगिंग' के बाद एक डिजिटल सूची तैयार की जायेगी। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि समुदाय के स्वामित्व वाली वक्फ संपत्तियों का गरीब मुसलमानों के लिए प्रभावी और निष्पक्ष उपयोग को सुनिश्चित करेगा। सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक,'उम्मीद' पोर्टल एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तीकरण, दक्षता और विकास अधिनियम, 1995 का संक्षिप्त रूप है। पढ़ें पूरी खबर..

अमेरिकी जनता का डाटा देखेगा सरकारी दक्षता विभाग

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7th June 2025 Updates
जेडी वेंस के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई / एक्स वीडियो ग्रैब

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत देते हुए डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) टीम को करोड़ों अमेरिकियों की निजी जानकारी वाले सोशल सिक्योरिटी सिस्टम तक पहुंच की इजाजत दे दी है। यह मामला पहली बार सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था और कोर्ट ने ट्रंप सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया। पढ़ें पूरी खबर..

70 वर्षीय अमेरिकी ने 36 साल के पाकिस्तानी सांसद को दिखाया आइना

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7th June 2025 Updates
अमेरिकी सांसद शेरमन और पाकिस्तान के बिलावल भुट्टो (फाइल) - फोटो : एएनआई
अमेरिका के 70 वर्षीय सांसद ब्रैड शेरमन ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने आतंकी संगठन- जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई पर जोर देते हुए कहा, अमेरिकी पत्रकार पर्ल का परिवार अब भी उनके जिले- कैलिफोर्निया में रहता है। पढ़ें पूरी खबर...

नेपोटिज्म पर बोले अभिनेता राणा दग्गुबाती

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7th June 2025 Updates
राणा दग्गुबाती - फोटो : ANI

'बाहुबली' और 'राणा नायडू' जैसी फिल्मों से लोगों के दिलों में जगह बना चुके साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती ने फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर अब चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान राणा ने अपने फिल्मी बैकग्राउंड के बारे में भी बात की।  पढ़ें पूरी खबर..

भारतीय बाजार में कीमत ₹5, गाजा में इसी बिस्कुट के दाम 2400

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 7th June 2025 Updates
गाजा में बिस्कुट के दाम की कहानी वायरल - फोटो : एक्स@Mo7ammed_jawad6
भारतीय बाजार में जिस बिस्कुट की कीमत महज 5 रुपये है। पश्चिमी एशिया के गाजा में इसी बिस्कुट के दाम 2400 रुपये हैं। लगभग 2400 रुपये अदा कर बिस्कुट खरीदने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल हुई बेटी के पिता की पोस्ट में किया गया है। एक्स हैंडल @Mo7ammed_jawad6 ने जो तस्वीर और वीडियो पोस्ट की है, इसमें उन्होंने लिखा है कि लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उन्हें बेटी का पसंदीदा बिस्कुट मिल ही गया। उन्होंने इस बिस्कुट की कीमत में अप्रत्याशित उछाल का भी जिक्र किया है। तस्वीर में दिख रहा बिस्कुट पारले जी है, जो यहां के बच्चों में भी बेहद लोकप्रिय है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed