फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eid-ul-Adha today, all preparations complete at Jama Masjid

Eid Ul Adha : ईद-उल-अजहा आज, जामा मस्जिद पर सभी तैयारियां पूरी; बकरीद के मौके पर दिल्ली के बाजार गुलजार

Sat, 07 Jun 2025 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 02:29 AM IST
सार

लोगों से अपील करते हुए जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम मौलाना सैयद शाबान बुखारी ने कहा, यह कुर्बानी का दिन नहीं बल्कि तस्लीम और फरमाबरदारी का दिन है।

विज्ञापन
Eid-ul-Adha today, all preparations complete at Jama Masjid
ईद पर गुलजार जामा मस्जिद का बाजार... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जामा मस्जिद पर ईद-उल-अजहा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। गली, नुक्कड़, दुकान पर चहल-पहल देखने को मिल रही है। वहीं, शुक्रवार को शांतिपूर्वक जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान रोजाना से ज्यादा भीड़ देखी गई, वहीं पूरे वक्त पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन


जुमे की नमाज के बाद मौजूद लोगों से अपील करते हुए जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम मौलाना सैयद शाबान बुखारी ने कहा, यह कुर्बानी का दिन नहीं बल्कि तस्लीम और फरमाबरदारी का दिन है। कुर्बानी सिर्फ बंद और तयशुदा जगहों पर करें। खुली सड़कों या गलियों में कुर्बानी करने से परहेज करें। अपने हमसायों के जज्बात का लिहाज करें। जिबा की मनाजिर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर न डालें — यह दीन और इंसानियत दोनों के खिलाफ है। यह इबादत है, इसे नफरत का सबब न बनाएं।
विज्ञापन


जामा मस्जिद के आस-पास की गलियों में सेवईं, शीरखुर्मा, मेवे और अन्य मिठाइयों की दुकानें खरीदारों से गुलजार हैं। स्थानीय दुकानदार नदीम, जो पिछले 35 साल से शीरखुर्मा और मेवों की दुकान चला रहे हैं, बताते हैं कि ईद-उल-अजहा का त्योहार हमारे लिए सिर्फ एक धार्मिक अवसर नहीं, बल्कि मोहब्बत और मेलजोल का भी पैगाम है। इस बार भीड़ पहले से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग दूर-दूर से आते हैं, खासकर हमारी खास इलायची सेवईं और देसी घी वाला शीरखुर्मा लेने। इस बीच, श्रद्धालुओं की भीड़ हर दिन बढ़ती जा रही है। लोग नमाज के साथ-साथ खरीदारी में भी मशगूल हैं। बच्चे रंग-बिरंगे कपड़े और खिलौनों में मगन हैं, जबकि महिलाएं चूड़ियों, मेंहदी और परंपरागत कपड़ों की खरीदारी में जुटी हैं।


ईद-उल-अजहा की आमद न सिर्फ़ एक धार्मिक त्योहार की तैयारी है, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत और भाईचारे की भी ख़ूबसूरत मिसाल बनकर उभर रही है।

कुर्बानी सिर्फ बंद और तयशुदा जगहों पर करें। खुली सड़कों या गलियों में कुर्बानी करने से परहेज करें। अपने हमसायों के जज्बात का लिहाज करें। -
-इमाम मौलाना सैयद शाबान बुखारी, नायब शाही, जामा मस्जिद, दिल्ली

त्योहार को ध्यान में रखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। टीम चौबीसों घंटे गश्त कर रही है। जामा मस्जिद और आसपास के इलाके में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और महिला पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाया जा सके। - -निधिन वालसन, सेंट्रल जोन डीसीपी, नई दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed