Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gaza Biscuit Cost Social Media Viral post claim daughter Rafif father paid 24 euro food crisis hindi news

Gaza Biscuit Cost: भारतीय बाजार में कीमत ₹5, गाजा में इसी बिस्कुट के दाम 2400; वायरल हुई बेटी के पिता की पोस्ट

Sat, 07 Jun 2025 04:02 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 07 Jun 2025 04:02 AM IST
सार

पश्चिमी एशिया का गाजा मानवीय संकट और भुखमरी से जूझ रहा है। गाजा में हालात कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट और भूख से बिलबिलाते और कुपोषण से जूझते बच्चों की तस्वीरों से तो होता ही है। खाने-पीने के सामान कितनी मुश्किल से मिल रहे हैं, इसके लिए कितनी अधिक कीमत अदा करनी पड़ रही है। इन सवालों के जवाब का संकेत एक सोशल मीडिया पोस्ट में मिलता है। जानिए पूरी कहानी

विज्ञापन
Gaza Biscuit Cost Social Media Viral post claim daughter Rafif father paid 24 euro food crisis hindi news
गाजा में बिस्कुट के दाम की कहानी वायरल - फोटो : एक्स@Mo7ammed_jawad6

विस्तार

भारतीय बाजार में जिस बिस्कुट की कीमत महज 5 रुपये है। पश्चिमी एशिया के गाजा में इसी बिस्कुट के दाम 2400 रुपये हैं। लगभग 2400 रुपये अदा कर बिस्कुट खरीदने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल हुई बेटी के पिता की पोस्ट में किया गया है। एक्स हैंडल @Mo7ammed_jawad6 ने जो तस्वीर और वीडियो पोस्ट की है, इसमें उन्होंने लिखा है कि लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उन्हें बेटी का पसंदीदा बिस्कुट मिल ही गया। उन्होंने इस बिस्कुट की कीमत में अप्रत्याशित उछाल का भी जिक्र किया है। तस्वीर में दिख रहा बिस्कुट पारले जी है, जो यहां के बच्चों में भी बेहद लोकप्रिय है।
विज्ञापन
Trending Videos

बेटी के पसंदीदा बिस्कुट के लिए पिता ने अदा किए लगभग 2400 रुपये
मोहम्मद जावेद नाम के इस एक्स यूजर ने अपने हैंडल पर लिखा, 'लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज मुझे रविफ के लिए उसके पसंदीदा बिस्किट मिल गए। हालांकि कीमत 1.5 यूरो से बढ़कर 24 यूरो से भी ज्यादा हो गई। इसके बावजूद मैं रविफ को उसका पसंदीदा बिस्किट दिलाने से मना नहीं कर सका।' उन्होंने ये पोस्ट बीते एक जून को किया। हालांकि, जैसे ही पोस्ट वायरल हुई, कई न्यूज वेबसाइट्स ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिससे विगत 20 महीने से जारी हमास और इस्राइल के हिंसक संघर्ष के कारण गाजा में उपजा अभूतपूर्व संकट एक बार फिर सुर्खियों में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय बाजार में इस बिस्कुट की कीमत
जावेद की यह सोशल मीडिया पोस्ट अब तक 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। वे जिस बिस्कुट की कीमत का जिक्र कर रहे हैं, वह पारले जी है और भारतीय बाजार में आम तौर पर यह अलग-अलग साइज में उपलब्ध होता है। तस्वीर में दिख रहा बिस्कुट का वैरिएंट भारत के खुदरा बाजार में सबसे कम कीमत पांच रुपये में मिलता है। इसके अलावा 10 रुपये 30 रुपये और 800 ग्राम का फैमिली पैक साइज वाला यह बिस्कुट 80 रुपये में मिल जाता है।

ये भी पढ़ें- गाजा में भुखमरी: UN का दावा- राहत सामग्री वाले ट्रक फंसे, फलस्तीनी आबादी मदद से वंचित; खतरे में हजारों बच्चे
विज्ञापन

25 किलोग्राम आटे की कीमत 360 अमेरिकी डॉलर
बीते दिनों आई संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते करीब 20 महीने से युद्ध की विभीषिका झेल रही गाजा की लगभग पूरी आबादी मानवीय सहायता पर निर्भर है। गोदाम खाली हैं, सामुदायिक रसोई बंद हो रही हैं, और परिवार भोजन छोड़ रहे हैं। गाजा में ऑक्सफैम के मीडिया समन्वयक गदा अल हद्दाद ने बताया कि 25 किलोग्राम आटे का एक बैग अब 1,300 शेकेल (360 अमेरिकी डॉलर) में मिलता है। उन्होंने बताया कि मां अपने बच्चों को दिन में एक बार यानी रात का खाना खिलाती हैं, जिससे कि वह सुबह उठकर भूखे रहने की शिकायत न कर सकें। 

ये भी पढ़ें- West Asia Crisis: गाजा में 5 फीसदी से भी कम जमीन खेती लायक; सभी आधारभूत संरचनाएं तबाह, लोग भुखमरी की चपेट में
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed