फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government launched 'Umeed Portal' for management of Waqf properties, Rijiju called it a historic step

UMEED Portal: सरकार ने वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के लिए शुरू किया 'उम्मीद पोर्टल', रिजिजू बोले- ऐतिहासिक कदम

Fri, 06 Jun 2025 09:13 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 06 Jun 2025 09:13 PM IST
सार

रिजिजू ने इस पोर्टल के शुभारंभ के अवसर पर कहा, उम्मीद पोर्टल भारत में वक्फ संपत्ति प्रबंधन और प्रशासन के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा। इससे न केवल पारदर्शिता आएगी बल्कि आम मुसलमानों, खासकर महिलाओं और बच्चों को भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Government launched 'Umeed Portal' for management of Waqf properties, Rijiju called it a historic step
किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को 'उम्मीद पोर्टल' की शुरुआत की, जिसमें सभी वक्फ संपत्तियों की 'जियो-टैगिंग' के बाद एक डिजिटल सूची तैयार की जायेगी। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि समुदाय के स्वामित्व वाली वक्फ संपत्तियों का गरीब मुसलमानों के लिए प्रभावी और निष्पक्ष उपयोग को सुनिश्चित करेगा। सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक,'उम्मीद' पोर्टल एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तीकरण, दक्षता और विकास अधिनियम, 1995 का संक्षिप्त रूप है।

विज्ञापन


रिजिजू ने इस पोर्टल के शुभारंभ के अवसर पर कहा, उम्मीद पोर्टल भारत में वक्फ संपत्ति प्रबंधन और प्रशासन के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा। इससे न केवल पारदर्शिता आएगी बल्कि आम मुसलमानों, खासकर महिलाओं और बच्चों को भी मदद मिलेगी। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा विकसित इस पोर्टल की औपचारिक शुरूआत केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन


रिजिजू ने कहा कि ‘उम्मीद’ केंद्रीय पोर्टल महज तकनीकी उन्नयन से कहीं अधिक है।यह अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की रक्षा करने तथा समुदाय के स्वामित्व वाली वक्फ परिसंपत्तियों का गरीब मुसलमानों के लिए प्रभावी और निष्पक्ष उपयोग सुनिश्चित करने के वास्ते सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिनके लिए यह मूल रूप से बनाया गया था। पोर्टल का उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही और जन भागीदारी को बढ़ाना है। पोर्टल की मुख्य विशेषताओं में सभी वक्फ संपत्तियों की जियो-टैगिंग के साथ एक डिजिटल सूची बनाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरियन ने इस मौके पर कहा कि यह पोर्टल एक ऐसा सुधार है जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था और जो वक्फ प्रशासन को लोगों के करीब लाएगा। यह प्रणाली सुनिश्चित करती है कि प्रत्येक संपत्ति का लेखा-जोखा रखा जाए तथा उसका उपयोग उसके मूल उद्देश्य के अनुसार किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed