फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: चांदी 3000 रुपये उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर पर, सोना 99690 पर रहा स्थिर

Fri, 06 Jun 2025 06:57 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 06 Jun 2025 06:57 PM IST
सार

Gold Silver Price: शुक्रवार को चांदी की किमतों में अब तक सबसे बड़ा उछाल हुआ है। इसकी कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 1,07,100 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वहीं 99.9 प्रतिशत वाला सोना 99,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

मजबूत घरेलू मांग के बीच शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में चांदी ने दोबार शिखर छू लिया। सफेद धातु की कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 1,07,100 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वहीं, सोने की कीमत 99,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन

31 दिसंबर 2024 के बाद चांदी में आया 19.4% का उछाल

गुरुवार को चांदी की कीमत 2,000 रुपये उछलकर 1,04,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। संघ के अनुसार पिछले साल 31 दिसंबर से अब तक चांदी की कीमतों में 19.4 प्रतिशत की तेजी आई है। सफेद धातु में 17,400 रुपये तक का उछाल आया। जुलाई में सबसे ज्यादा कारोबार होने वाला चांदी का अनुबंध 1,622 रुपये बढ़कर 1,06,065 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। इसके अलावा, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सितंबर डिलीवरी के अनुबंध 1,650 रुपये चढ़कर 1,07,130 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। वहीं, एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी के लिए सोने के अनुबंध 44 रुपये गिरकर 97,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए।

विज्ञापन

निवेशकों को है अमेरिकी नॉनफार्म डेटा का इंतजार- चैनवाला

विदेशी बाजारों में, हाजिर सोना 0.22 प्रतिशत बढ़कर 3,360.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी-कमोडिटी रिसर्च कायनात चैनवाला के अनुसार, सोने में मजबूती का रुख बना हुआ है। निवेशक आज जारी होने वाले अमेरिकी नॉनफार्म पेरोल डेटा से पहले सतर्क हैं।

चांदी 13 साल के उच्चतम स्तर पर- कोटक सिक्योरिटीज

वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी 1.63 प्रतिशत बढ़कर 36.23 डॉलर प्रति औंस हो गई। ब्रोकरेज फर्म कोटक सिक्योरिटीज ने कहा कि आपूर्ति-मांग के बुनियादी सिद्धांतों में सुधार और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के बीच चांदी 13 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। 

आरबीआई ने ऋण मूल्य अनुपात को 85% तक बढ़ाया 

रिजर्व बैंक ने सोने में ऋण मूल्य अनुपात (एलटीवी) को बढ़ाने का भी फैसला किया। इसे मौजूदा 75 प्रतिशत से बढ़ाकर 85% तक करने का फैसला किया। यह छूट कुछ शर्तों के साथ दी जाएगी।  2.5 लाख रुपये से कम के छोटे ऋण पर ही इसे लागू किया जाएगा। साथ ही, कुछ गैर-बैंक ऋणदाताओं और छोटे बैंकों के मामले में एलटीवी को 88 प्रतिशत तक बढ़ाया जा रहा है। एलटीवी बढ़ने 85% होने का मतलब है कि अगर आप एक लाख रुपये के मूल्य का सोना बैंक में गिरवी रखते हैं, तो आपको 85000 तक कर्ज मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed