फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rana Daggubati shares his thoughts on nepotism in film industry says my mother worked in film laboratory

Rana Daggubati: नेपोटिज्म पर बोले अभिनेता राणा दग्गुबाती, 'जो परिवार से है, उसके लिए रास्ते थोड़े आसान'

Sat, 07 Jun 2025 12:01 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 07 Jun 2025 12:01 AM IST
सार

Rana Daggubati on Nepotism: 'राणा नायडू' सीजन 2 से एक बार फिर चर्चाओं में आए अभिनेता राणा दग्गुबाती ने अब फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़ी मुद्दों में से एक नेपोटिज्म को लेकर अपनी राय साझा की है।  

विज्ञापन
Rana Daggubati shares his thoughts on nepotism in film industry says my mother worked in film laboratory
राणा दग्गुबाती - फोटो : ANI

विस्तार

'बाहुबली' और 'राणा नायडू' जैसी फिल्मों से लोगों के दिलों में जगह बना चुके साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती ने फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर अब चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान राणा ने अपने फिल्मी बैकग्राउंड के बारे में भी बात की। 

विज्ञापन

नेपोटिज्म पर क्या बोले राणा?
राणा दग्गुबाती का मानना है कि अगर कोई शख्स फिल्मी परिवार से आता है, तो उसे इस इंडस्ट्री को समझने और मौके मिलने में थोड़ी आसानी जरूर होती है। ANI को दिए एक इंटरव्यू में राणा ने कहा, ‘किसी भी फील्ड में अगर आपका परिवार पहले से जुड़ा होता है तो आपको उस माहौल को समझने में वक्त नहीं लगता। ठीक वैसे ही जैसे अगर कोई केमिकल इंडस्ट्री या शुगर फैक्ट्री से जुड़ा है, तो वो उसके सारे प्रोसेस और बायप्रोडक्ट्स को जल्दी समझ लेता है।’

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

Rana Daggubati shares his thoughts on nepotism in film industry says my mother worked in film laboratory
राणा नायडू सीजन 3 ट्रेलर - फोटो : IMDb

‘मेरी मां फिल्म लैब में काम करती थीं’
आगे बात करते हुए राणा ने कहा, ‘मेरा बचपन से ही फिल्मों से गहरा रिश्ता रहा है। मेरी मां फिल्म लैब में काम करती थीं, जिससे उन्हें टेक्निकल चीजें समझने में मदद मिली और मेरे पिता सुरेश बाबू एक सफल फिल्म निर्माता हैं। इसके अलावा, मेरे अंकल वेंकटेश दग्गुबाती और कजिन नागा चैतन्य भी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं।’

ये खबर भी पढ़ें: Hina Khan: 'पता नहीं कल क्या होगा', रॉकी जायसवाल से बोलीं हिना खान, शादी का इमोशनल वीडियो वायरल

खुद की प्रोडक्शन कंपनी चलाते हैं एक्टर
उन्होंने कहा कि परिवार की विरासत को आगे बढ़ाना एक तरह का दबाव जरूर होता है, लेकिन यही दबाव उन्हें कुछ अलग और अनोखा करने के लिए प्रेरित करता है। इसी सोच के तहत राणा ने साल 2005 में अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी 'स्पिरिट मीडिया' की शुरुआत की थी। उनका कहना है कि चाहे वो विजुअल इफेक्ट्स हो, एक्टिंग हो या फिल्म प्रोडक्शन, उन्होंने हर काम में यूनिकनेस बनाए रखने की कोशिश की है।

 'राणा नायडू' नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
अब दर्शकों की निगाहें हैं 'राणा नायडू' सीजन 2 पर, जो 13 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रहा है। इस सीरीज में राणा के साथ सुरवीन चावला, अर्जुन रामपाल और कृति खरबंदा भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed