फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   personal data of Americans US Supreme Court allows DOGE to access Social Security systems hindi news update

US DOGE: अमेरिकी जनता का डाटा देखेगा सरकारी दक्षता विभाग; सामाजिक सुरक्षा प्रणाली तक पहुंच की सुप्रीम अनुमति

Sat, 07 Jun 2025 04:16 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 07 Jun 2025 04:16 AM IST
सार

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत देते हुए डीओजीई टीम को सोशल सिक्योरिटी डेटा तक पहुंच की इजाजत दे दी है। कोर्ट का मानना है कि सरकारी धोखाधड़ी रोकने के लिए यह जरूरी, हालांकि गोपनीयता पर अब भी बहस जारी है।

विज्ञापन
personal data of Americans US Supreme Court allows DOGE to access Social Security systems hindi news update
जेडी वेंस के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत देते हुए डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) टीम को करोड़ों अमेरिकियों की निजी जानकारी वाले सोशल सिक्योरिटी सिस्टम तक पहुंच की इजाजत दे दी है। यह मामला पहली बार सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था और कोर्ट ने ट्रंप सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया।

विज्ञापन

बता दें कि डीओजीई टीम को पहले एक मैरीलैंड की जज ने सीमित पहुंच दी थी। साथ ही कहा था कि केवल प्रशिक्षित और जांचे गए स्टाफ ही गुमनाम डेटा देख सकते हैं। मामले में जज का मानना था कि डीओजीई की कार्रवाई सिर्फ शक के आधार पर हो रही थी और इससे नागरिकों की गोपनीयता खतरे में पड़ सकती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-US Ties: 'फिलहाल परीक्षा का समय, पर भरोसा बरकरार', ट्रंप युग में भारत-अमेरिका संबंध पर रणनीतिक विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप प्रशासन ने दिया तर्क
जज के फैसले के बाद ट्रंप प्रशासन ने तर्क दिया कि सरकारी धोखाधड़ी और खर्च में कटौती के लिए सोशल सिक्योरिटी डेटा तक पूरी पहुंच जरूरी है। ध्यान रहे कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, जो पहले डीओजीई से जुड़े थे, ने सोशल सिक्योरिटी को पोंजी स्कीम बताया था और इस प्रणाली में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।


ये भी पढ़ें:- Trump-Musk Feud: दुनिया के सबसे अमीर अरबपति और 78 वर्षीय राष्ट्रपति की लड़ाई से सहमे रिपब्लिकन, सुलह की गुहार

तीन जजों ने पूर्ण पहुंच देने पर जताई असहमति, लेकिन..
मामले में सुनवाई के बाद फैसले पर सुप्रीम कोर्ट के तीन उदारवादी जजों ने असहमति जताई, जबकि बहुमत ने डीओजीई को पूर्ण पहुंच देने का समर्थन किया। गौरतलब है कि यह मामला डेमोक्रेसी फॉरवर्ड नाम के संगठन और कुछ यूनियनों द्वारा दायर किया गया था, जो सरकारी कर्मचारियों की छंटनी और नीति बदलावों के खिलाफ पहले ही कई मुकदमे दर्ज कर चुके हैं। इस फैसले से ट्रंप प्रशासन को अपनी नीतियों को लागू करने में और मदद मिल सकती है, लेकिन डेटा सुरक्षा को लेकर बहस अभी खत्म नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed