फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 September 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: 18 प्रदेशों में अगले कुछ दिन भारी बारिश का अनुमान; पेरिस में धरमबीर ने स्वर्ण और प्रणव ने जीता रजत

Thu, 05 Sep 2024 07:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 05 Sep 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 September 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड और राजस्थान में आठ सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, असम, मेघालय, झारखंड और अंडमान एवं निकोबार में अगले दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल गुजरात, सिक्किम, बिहार और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। उधर, पेरिस पैरालंपिक में भारतीय दल का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को पुरुषों की क्लब थ्रो एफ 51 स्पर्धा में धरमबीर ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 34.92 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पेरिस में तिरंगा लहराया। वहीं, उनके साथी प्रणव सूरमा ने 34.59 के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। हालांकि, भारत के अमित कुमार इस स्पर्धा में 10वें स्थान पर रहे। इसके अलावा, केंद्र सरकार बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए बृहस्पतिवार से दिल्ली-एनसीआर में 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज की बिक्री शुरू करेगी। मोबाइल वैन और एनसीसीएफ खुदरा दुकानों के जरिये रियायती दर पर प्याज की बिक्री होगी। वैन के जरिये कृषि भवन, एनसीयूआई कॉम्प्लेक्स, राजीव चौक, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन और नोएडा के कुछ हिस्सों सहित 38 स्थानों पर प्याज की बिक्री की जाएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 September 2024 Updates On Amar Ujala
नगालैंड में भूस्खलन और दिल्ली के आसमान में घने बादल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एएनआई

अगले 2-3 दिन 18 प्रदेशों में भारी बारिश का अनुमान, नगालैंड में भूस्खलन
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड और राजस्थान में आठ सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, असम, मेघालय, झारखंड और अंडमान एवं निकोबार में अगले दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल गुजरात, सिक्किम, बिहार और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 September 2024 Updates On Amar Ujala
धरमबीर-प्रणव-अमित - फोटो : twitter

Paralympics: पेरिस में धरमबीर ने स्वर्ण और प्रणव ने जीता रजत
पेरिस पैरालंपिक में भारतीय दल का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को पुरुषों की क्लब थ्रो एफ 51 स्पर्धा में धरमबीर ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 34.92 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पेरिस में तिरंगा लहराया। वहीं, उनके साथी प्रणव सूरमा ने 34.59 के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। हालांकि, भारत के अमित कुमार इस स्पर्धा में 10वें स्थान पर रहे। यह पहली बार है जब भारत ने पैरालंपिक में क्लब थ्रो इवेंट में पदक जीता है। सर्बिया के जेल्को दिमित्रिजेविक ने 34.18 के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 September 2024 Updates On Amar Ujala
प्याज - फोटो : iStock

दिल्ली-एनसीआर में आज से 35 रुपये किलो बिकेगा प्याज
केंद्र सरकार बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए बृहस्पतिवार से दिल्ली-एनसीआर में 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज की बिक्री शुरू करेगी। मोबाइल वैन और एनसीसीएफ खुदरा दुकानों के जरिये रियायती दर पर प्याज की बिक्री होगी। वैन के जरिये कृषि भवन, एनसीयूआई कॉम्प्लेक्स, राजीव चौक, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन और नोएडा के कुछ हिस्सों सहित 38 स्थानों पर प्याज की बिक्री की जाएगी। दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में प्याज 60 रुपये प्रति किलो से अधिक की दर से बिक रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 September 2024 Updates On Amar Ujala
प्लास्टिक कचरा - फोटो : एएनआई (फाइल)

प्लास्टिक कचरा उत्पादन में भारत दुनिया में नंबर एक, चौथे नंबर पर चीन
भारत दुनिया में प्लास्टिक कचरे का सबसे अधिक उत्पादन करता है। यहां एक साल में 1.02 करोड़ टन प्लास्टिक कचरा पैदा होता है जो दूसरे सबसे बड़े प्लास्टिक कचरा उत्पादक के मुकाबले दो गुना से भी अधिक है। ब्रिटेन के लीड्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, दुनिया हर साल 5.7 करोड़ टन प्लास्टिक प्रदूषण पैदा करती है और इसे सबसे गहरे महासागरों से लेकर सबसे ऊंचे पर्वत शिखर और लोगों के शरीर के अंदर तक फैलाती है। इस अध्ययन के अनुसार इस 5.7 करोड़ टन प्लास्टिक कचरे का दो-तिहाई से अधिक हिस्सा वैश्विक दक्षिण से आता है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 September 2024 Updates On Amar Ujala
कोरोना टीका (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

टीबी से डेंगू तक, इस वर्ष आठ टीकों के परीक्षण को मंजूरी
कोरोना महामारी में सफलता के बाद सरकार ने अब टीका विज्ञान से अन्य संक्रामक रोगों से भी निपटने का फैसला लिया है। सरकार की इसी टीका नीति के तहत इस साल आठ नए टीकों के परीक्षण को मंजूरी मिली है, जिनमें टीबी से लेकर डेंगू संक्रमण तक शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 September 2024 Updates On Amar Ujala
गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

अमेरिका के स्कूल में 14 वर्षीय छात्र ने की गोलीबारी, चार की मौत
अमेरिका में जॉर्जिया के पास अपालाची  हाईस्कूल में बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 September 2024 Updates On Amar Ujala
शिवाजी महाराज की गिरी हुई प्रतिमा - फोटो : PTI

छत्रपति शिवाजी का मूर्तिकार जयदीप आप्टे ठाणे से गिरफ्तार
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ध्वस्त होने के मामले में मूर्तिकार-ठेकेदार जयदीप आप्टे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले महीने राजकोट किले में प्रतिमा के गिरने के बाद से ही आप्टे फरार चल रहे थे। उन्हें ठाणे जिले के कल्याण से बुधवार की रात गिरफ्तार किया गया। आप्टे पिछले 10 दिनों से फरार चल रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 September 2024 Updates On Amar Ujala
राममाधव। - फोटो : अमर उजाला

50 प्लस के लक्ष्य पर टिकीं निगाहें, घाटी में कमल खिलाने की रणनीति पर फोकस
भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर 50 प्लस के लक्ष्य पर निगाहें टिका ली हैं। इसके लिए कश्मीर में कमल खिलाने की रणनीति पर काम चल रहा है। गुपचुप तरीके से बैठकों में रणनीति को धार दी जा रही है। इसका जिम्मा चुनाव प्रभारी राम माधव के कंधों पर है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 September 2024 Updates On Amar Ujala
ओजोन - फोटो : एएनआई

अध्ययन: ओजोन में कोई गंभीर छेद नहीं, न ही सेहत को खतरा
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने अपने नए अध्ययन में उष्णकटिबंधीय वायुमंडल क्षेत्र में गंभीर ओजोन छिद्र के दावों का खंडन किया है। पिछले शोध में कहा गया था कि ऐसा ओजोन छिद्र संभावित रूप से उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में रहने वाली दुनिया की आधी आबादी के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इस अध्ययन ने ऐसे किसी संभावित स्वास्थ्य खतरे को भी नकार दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 5 September 2024 Updates On Amar Ujala
माह की सबसे आकर्षक खगोलीय घटना आठ सितंबर को होगी... - फोटो : अमर उजाला
सितंबर भर चमकेगा अंबर, आज देर तक दिखेगा बुध
इस वर्ष सितंबर के महीने की शुरुआत से लगातार अनोखी खगोलीय घटनाओं की शृंखला शुरू हो रही है। अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए आकाश में सितारे अपना सौंदर्य बिखेरने वाले हैं।पांच सितंबर की सुबह बुध ग्रह क्षितिज के ऊपर अपने उच्चतम बिंदु पर होगा जो बहुत चमकदार और देर तक नजर आएगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed