फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update IMD Rainfall Alert Northeast Landslide Andhra Pradesh Nagaland Rajasthan Uttarakhand Hindi News

मौसम: अगले 2-3 दिन 18 प्रदेशों में भारी बारिश का अनुमान, नगालैंड में भूस्खलन; आंध्र में 65 हजार घरों को नुकसान

Thu, 05 Sep 2024 06:39 AM IST
ज्योति भास्कर कोहिमा / नई दिल्ली / गोपेश्वर
कोहिमा / नई दिल्ली / गोपेश्वर Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 05 Sep 2024 06:39 AM IST
सार

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और राजस्थान समेत नौ प्रदेशों में दो-तीन दिनों तक बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक लगभग 18 प्रदेशों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत भूस्खलन की मार झेल रहा है। नगालैंड में भूस्खलन से भारी तबाही की खबर है।

विज्ञापन
Weather Update IMD Rainfall Alert Northeast Landslide Andhra Pradesh Nagaland Rajasthan Uttarakhand Hindi News
नगालैंड में भूस्खलन और दिल्ली के आसमान में घने बादल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एएनआई

विस्तार

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड और राजस्थान में आठ सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, असम, मेघालय, झारखंड और अंडमान एवं निकोबार में अगले दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल गुजरात, सिक्किम, बिहार और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में 20 की मौत, 65,000 घर क्षतिग्रस्त
आंध्र प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाद्य एवं राहत सामग्री बांटने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। राज्य के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये दान दिया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में खाना और पेयजल मुहैया कराने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहिमा और दीमापुर के बीच संपर्क टूटा, छह लोगों की मौत; कई लापता
नगालैंड में मंगलवार से हो रही भारी बारिश के चलते भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर हुई कई भूस्खलन की घटना के कारण नगालैंड की राजधानी कोहिमा और राज्य के वाणिज्यिक केंद्र दीमापुर के बीच संपर्क टूट गया है। इसमें एक महिला सहित छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार से ज्यादा लोग लापता हैं।

बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन
मुख्यमंत्री नेफ्यो रियो ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए घटनास्थल पर हैं। उधर, बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन होने से करीब पांच घंटे तक वाहनों के पहिये थमे रहे। इस दौरान बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जा रहे लगभग 300 श्रद्धालु फंसे रहे। श्रद्धालुओं ने हाईवे के किनारे और वाहनों में बैठकर ही हाईवे खुलने का इंतजार किया। अधिकारियों ने बताया कि एक महिला सहित छह शवों को पेरिमा से बरामद कर लिया गया है। यहां बड़ी संख्या में मकान और वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। डिप्टी सीएम टीआर जेलियांग ने पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

पहाड़ के पास भूस्खलन में जानमाल की हानि
उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ, जिससे पेरिमा और पागला पहाड़ी क्षेत्रों में लगभग 500 मीटर राजमार्ग पत्थरों और कीचड़ से ढका हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के कारण सड़क बह गई है। उपमुख्यमंत्री टी.आर. जेलिंग ने कहा, रात के समय पेरिमा और पागला पहाड़ के पास भूस्खलन में जानमाल की हानि हुई है। खोज और बचाव अभियान अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed