Top News: मानसून पर IMD का अहम अपडेट; आज से भारत लौटेगा सर्वदलीय शिष्टमंडल; अहमदाबाद में IPL फाइनल; सुर्खियां
Weather: IMD ने मानसून पर दिया बड़ा अपडेट, 5 जून तक बारिश की चेतावनी
कितने बजे शुरू होगा आईपीएल का फाइनल मुकाबला?
सर्वदलीय शिष्टमंडल भारत लौटकर जयशंकर-PM मोदी से मिलेगा
भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह 'टीम इंडिया' की तरह पाकिस्तानी दुष्प्रचार को धराशायी करने में जुटे हैं। पढ़ें पूरी खबर....
14 महीने, 29 FIR... अब तक 20 करोड़ की किताबें-मशीन जब्त
नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की पुस्तकों का बड़े पैमाने पर देशभर के स्कूलों में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, एक चौंकाने वाले मामले में पांच लाख नकली पाठ्यपुस्तकों की पहचान कर पुलिस के पास मामला दर्ज कराया गया है। बीते 14 माह में हुई यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
छंटनी पर अड़ी ट्रंप सरकार बोली- अदालत फैसला करे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार की तरफ से लिए गए दो बड़े फैसलों पर अब अदालतों ने रोक लगा दी है। इसमें पहला मामला फेडरल कर्मचारियों की बड़े स्तर पर की जा रही छंटनी से जुड़ा है। ट्रंप प्रशासन ने सरकारी कामकाज को छोटा करने और कर्मचारियों की संख्या घटाने के लिए एक आदेश जारी किया था। लेकिन कैलिफोर्निया की जज सुसान इल्सटन ने इस फैसले पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी छंटनी के लिए कांग्रेस की मंजूरी जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर..
राजा के शव से पर्स-मोबाइल और चेन गायब
चार लाख फर्जी छात्रों के नाम पर घोटाला... छह साल बाद भी जांच पूरी नहीं
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के छह साल पूर्व जारी आदेश के बाद भी सीबीआई हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कथित तौर पर करीब चार लाख फर्जी विद्यार्थियों के नाम पर सरकारी फंड की बंदरबांट की जांच पूरी नहीं कर पाई है। सीबीआई ने जांच के लिए कोर्ट से कुछ और समय की मांग की है। हाईकोर्ट ने चार महीने की मोहलत दी है। पढ़ें पूरी खबर..
पश्चिम बंगाल में ओबीसी सूची में 76 नई जातियां शामिल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में सोमवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें पश्चिम बंगाल को लेकर कई अहम फैसले लिए। राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल पिछड़ा वर्ग आयोग (WBCBC) की सिफारिशों को मंजूरी देते हुए 76 नई जातियों को ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) की सूची में शामिल करने का फैसला किया है, जिसके बाद अब राज्य में ओबीसी जातियों की कुल संख्या 140 हो जाएगी, जो पहले 64 थी। पढ़ें पूरी खबर..
सलमान खुर्शीद का विदेश में राजनयिक मिशन पर रहस्यमयी पोस्ट
नैनीताल: भीषण अग्निकांड में पांच दुकानें व मकान जलकर राख
नैनीताल में भवाली के देवी मंदिर के पास सोमवार की रात 8 बजे शॉर्ट सर्किट से पांच दुकानों और उनके ऊपर बने मकान भीषण आग से जलकर राख हो गए। एक दुकान में लगी आग ने चार और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और मुख्य बाजार आग की लपटों से धधक उठी। प्रथम तल पर दुकानों में लगी आग ने दुकानों के ऊपर मकानों को भी राख कर दिया। इस दौरान वहां अफरा-तफरा का माहौल पैदा हो गया। आग लगने के काफी देर बाद तक यहां फायर ब्रिगेड के वाहन पहुंचे मगर तब तक लाखों रुपयों नुकसान हो चुका था। पढ़ें पूरी खबर..
'ईरानी एलपीजी के साथ संबंध होने की बात बेबुनियाद...', अदाणी समूह ने खारिज की रिपोर्ट
अदाणी समूह ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की उस रिपोर्ट को खारिज किया है, जिसमें उनके ईरानी एलपीजी से जुड़े होने और अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का शक जताया गया था। समूह ने कहा कि उनका एलपीजी कारोबार बहुत छोटा है और सभी व्यापार भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार होता है। साथ ही वह ईरान से कोई माल नहीं लाते और ईरानी जहाजों को अपने बंदरगाहों पर अनुमति नहीं देते। पढ़ें पूरी खबर...
'धुरंधर' के सेट से रणवीर सिंह-संजय दत्त का लीक हुआ वीडियो
राम मंदिर में आज दूसरी बार प्राण प्रतिष्ठा समारोह
भारत में लॉन्च हुआ पहला स्वदेशी भाषा AI मॉडल