Politics: क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है? सलमान खुर्शीद का विदेश में राजनयिक मिशन पर रहस्यमयी पोस्ट
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने एक्स पर एक पोस्ट कर पूछा है कि क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है? बता दें कि वे जेडीयू नेता संजया झा के नेतृत्व सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडला का हिस्सा है। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ दुनिया भर में सख्त संदेश देने के लिए सात बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं। ये टीम 32 देशों और यूरोपीय संघ मुख्यालय (ब्रसेल्स) जा रही हैं। इस अभियान का नेतृत्व अलग-अलग दलों के नेता कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
When on mission against terrorism, to carry India’s message to the world, it’s distressing that people at home are calculating political allegiances. Is it so difficult to be patriotic?
— Salman Khurshid (@salman7khurshid) June 2, 2025विज्ञापन
अपनी पार्टी के नेताओं का शशि थरूर पर निशाना
सलमान खुर्शीद की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कांग्रेस सांसद शशि थरूर को खुद उनकी पार्टी के नेताओं ने ही आलोचना का निशाना बनाया है। दरअसल, थरूर ने विदेश में दिए बयान में केंद्र सरकार की आतंकवाद पर नीति की तारीफ कर दी थी, जिसे कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भाजपा का समर्थन माना। कांग्रेस नेता उदित राज ने तो उन्हें 'भाजपा का सुपर प्रवक्ता' तक कह दिया। थरूर भी इस समय भारत सरकार के इसी सात दलों के अंतरराष्ट्रीय मिशन का हिस्सा हैं और ब्राजील में हैं।
यह भी पढ़ें - PM Modi: 'हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े', पैराग्वे के राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी
अनुच्छेद 370 पर सलमान खुर्शीद का बयान
इससे पहले सलमान खुर्शीद ने इंडोनेशिया में थिंक टैंक के साथ बातचीत में कहा था कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति से कश्मीर की समस्याओं को अंत मिला। उनके इस बयान का स्वागत बीजेपी नेताओं ने किया, लेकिन विपक्षी खेमे में हलचल मच गई।
भाजपा ने किया पलटवार
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सलमान खुर्शीद की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'शशि थरूर, मनीष तिवारी के बाद अब सलमान खुर्शीद ने भी कांग्रेस और I.N.D.I. गठबंधन को आईना दिखाया है। जब पूरा प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की पोल खोलने विदेश गया है, कुछ लोग देश में राजनीति करने में लगे हैं। क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है?' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस परिवारवादी राजनीति और परिवार के हित को राष्ट्रीय हित से ऊपर रखती है।
#WATCH | दिल्ली: भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "आज RRR- राहुल गांधी, जयराम रमेश और रेवंत रेड्डी जो लगातार पाकिस्तान समर्थक पलटन की तरह बोल रहे हैं, उन्हें एक SMS मिला है, S का मतलब सलमान खुर्शीद, M का मतलब मनीष तिवारी और S का मतलब शशि थरूर है। उन्हें एक साफ संदेश मिला है जो… pic.twitter.com/JbvEHBGVL8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2025
यह भी पढ़ें - Adani Group: 'ईरानी एलपीजी के साथ संबंध होने की बात बेबुनियाद...', अदाणी समूह ने खारिज की रिपोर्ट
राहुल गांधी पर भाजपा का निशाना
भाजपा नेता ने कांग्रेस के नेता विपक्ष राहुल गांधी पर भी सीधा हमला करते हुए कहा, 'जब प्रतिनिधिमंडल दुनिया को बता रहा है कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, तब नेता विपक्ष यह साबित करने में लगे हैं कि पाकिस्तान जीता और भारत हार गया।' शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस के जयराम रमेश और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत के हालिया बयानों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, जयराम रमेश ने आतंकवादियों की तुलना सांसदों से की। संजय राउत ने ऑपरेशन सिंदूर को विफल बताया। राहुल गांधी ने सेना पर बार-बार सवाल उठाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.