फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PBKS vs RCB IPL 2025 Final Live Streaming Telecast Channel: Where How to Watch Today IPL Match Online

PBKS vs RCB Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा आईपीएल का फाइनल मुकाबला? जानें मुफ्त में कहां देख सकेंगे मैच

Tue, 03 Jun 2025 08:20 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 03 Jun 2025 08:20 AM IST
सार

Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore (PBKS vs RCB) IPL Live Streaming, Telecast:  इस बार खिताब के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच में सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी जिन्होंने हाल ही में टेस्ट प्रारूप से संन्यास का एलान किया था।

विज्ञापन
PBKS vs RCB IPL 2025 Final Live Streaming Telecast Channel: Where How to Watch Today IPL Match Online
आरसीबी बनाम पंजाब - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 का सीजन अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। इस सीजन अब तक 73 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस बार खिताब के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच में सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी होंगी जिन्होंने हाल ही में टेस्ट प्रारूप से संन्यास का एलान किया था। 
विज्ञापन

ग्रुप चरण में शीर्ष दो पर रही थीं पंजाब-आरसीबी
इस सीजन की शुरुआत आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मैच से हुई थी। आरसीबी और पंजाब का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है। पंजाब जहां ग्रुप चरण में शीर्ष पर रही, वहीं आरसीबी ने दूसरे स्थान पर रहकर लीग स्टेज का अंत किया। आरसीबी की टीम का रिकॉर्ड इस सीजन घर से बाहर शत प्रतिशत रहा है। अहमदाबाद में आरसीबी और पंजाब की टीमें एक बार 2021 में भिड़ी थी जिसमें पंजाब ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, क्वालिफायर-1 मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को हराया था। अब यह देखने वाली बात होगी कि मंगलवार को कौन सी टीम बाजी मारती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच पर बारिश का साया
मौसम विभाग के अनुसार, फाइनल मैच के दिन अहमदाबाद में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो खिताबी मुकाबले के दिन बादल छाए रहने के साथ ही बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि, खिताबी मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है। मालूम हो कि आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला पहले कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेला जाना था, लेकिन मौसम की चिंताओं को देखते हुए इसे अहमदाबाद शिफ्ट किया गया था। 

ये भी पढ़ें: PBKS vs RCB Playing 11: आईपीएल का खिताबी सूखा समाप्त करने उतरेंगे पंजाब-आरसीबी, संयोजन में होगा बदलाव? जानें
विज्ञापन

PBKS vs RCB IPL 2025 Final Live Streaming Telecast Channel: Where How to Watch Today IPL Match Online
आईपीएल - फोटो : अमर उजाला
आइए जानते हैं आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 के फाइनल मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?
आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला 03 जून यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?
आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला कब शुरू होगा?
आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 के फाइनल मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed