Top News: तीन वंदे भारत ट्रेनों को पीएम दिखाएंगे हरी झंडी; जिला न्यायपालिका पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज
रेलवे ने 22490/22491 मेरठ-लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस की किराया सूची जारी कर दी है। शनिवार को पहले दिन मेरठ-लखनऊ के बीच अतिथि यात्रियों को मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। बरेली जंक्शन पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा, भारत के सर्वोच्च न्यायालय का जिला न्यायपालिका का छह सत्रों वाला दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार से शुरू होगा। इसका उद्घाटन भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जिला न्यायपालिका के 800 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। दूसरी तरफ, मध्य और निकटवर्ती उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में अगले दो से तीन दिन अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले सात दिन 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस में आज मुफ्त यात्रा, पीएम दिखाएंगे हरी झंडी
रेलवे ने 22490/22491 मेरठ-लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस की किराया सूची जारी कर दी है। शनिवार को पहले दिन मेरठ-लखनऊ के बीच अतिथि यात्रियों को मुफ्त यात्रा कराई जाएगी। रविवार से 22491 लखनऊ-मेरठ और सोमवार से 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। शुक्रवार को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ट्रेन अपडेट होने के बाद टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...
जिला न्यायपालिका पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज दिल्ली में
भारत के सर्वोच्च न्यायालय का जिला न्यायपालिका का छह सत्रों वाला दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार से शुरू होगा। इसका उद्घाटन भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जिला न्यायपालिका के 800 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। सम्मेलन के समापन अवसर पर रविवार 1 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी समापन भाषण देंगी। पढ़ें पूरी खबर...
17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; गुजरात में खतरा मंडराया
मध्य और निकटवर्ती उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर प्रभाव से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में अगले दो से तीन दिन अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले सात दिन जिन राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है उनमें गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु शामिल हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर भी इन राज्यों में हैं। पढ़ें पूरी खबर...
सीएम ममता के आरोपों पर केंद्र का पलटवार, कहा- पत्र में गलत जानकारी दी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने जवाब दिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पत्र में तथ्यात्मक गलती बताते हुए ममता बनर्जी की आलोचना की है। उन्होंने सीएम ममता को जवाब दिया है कि इस पत्र का उद्देश्य राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध के लिए फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (एफटीएससी) के संचालन में हुई देरी को छिपाना है। पढ़ें पूरी खबर...
यूपी सिपाही भर्ती: आज परीक्षा का अंतिम दिन, चौथे दिन 22 संदिग्ध हुए गिरफ्तार
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आज अंतिम दिन है। शनिवार को सुबह दस बजे और शाम तीन बजे दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके पहले चार दिन यह परीक्षा हो चुकी है। सिपाही के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के चौथे दिन 21.80 फीसद अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शुक्रवार को परीक्षा में 6,91,936 अभ्यर्थी शामिल हुए, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। वहीं परीक्षा में सेंध लगाने का प्रयास करने वाले 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 3 सॉल्वर हैं। वहीं परीक्षा से पूर्व 94 अभ्यर्थियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए, हालांकि उन्हें परीक्षा देने दी गई। उनके दस्तावेजों की स्क्रूटनी उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
22nd Law Commission: आज आयोग का कार्यकाल खत्म होगा, कई माह से अध्यक्ष पद खाली
22वें विधि आयोग का कार्यकाल 31 अगस्त को खत्म हो रहा है। हालांकि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर अहम रिपोर्ट तैयार करने का काम जारी है। आयोग की कार्य प्रणाली से अवगत सूत्रों ने बताया कि देश में एक साथ चुनाव कराने के संबंध में विधि आयोग की रिपोर्ट तैयार है और इसे विधि मंत्रालय को सौंपा जाना है। उन्होंने बताया कि आयोग का अध्यक्ष नहीं होने की वजह से रिपोर्ट सौंपी नहीं जा सकती। जस्टिस (सेवानिवृत्त) रितु राज अवस्थी 22वें विधि आयोग के अध्यक्ष थे, लेकिन उन्हें भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी संस्था लोकपाल का सदस्य नियुक्त कर दिया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली एक उच्चस्तरीय समिति ने मार्च में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर रिपोर्ट सौंपी थी। निवर्तमान आयोग ने पिछले वर्ष समान नागरिक संहिता पर नए सिरे से विचार-विमर्श शुरू किया था। जब रिपोर्ट का मसौदा तैयार किया जा रहा था, उसी समय जस्टिस अवस्थी को लोकपाल नियुक्त कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...
Jammu Kashmir Elections : पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाकों में उत्साहित हैं मतदाता
जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) तथा नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगते आठ जिलों के 18 विधानसभा के 461 मतदान केंद्र पाकिस्तानी गोलाबारी की जद में हैं, लेकिन यहां लोकतंत्र का उत्सव चरम पर रहता है। वोट जमकर बरसते हैं। मतदाता बिना किसी भय के मतदान केंद्रों तक पहुंचकर अपने अधिकार का उपयोग करते हैं। सरहद से पाकिस्तान को वोट से जवाब देने से पीछे नहीं हटते। बॉर्डर इलाके के मतदाताओं को मताधिकार के इस्तेमाल का फिर इंतजार है। आयोग को उम्मीद है कि दस साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव में इन इलाकों में लोकतंत्र का जश्न चरम पर रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...
महाराष्ट्र : महायुति और एमवीए को चुनौती देने को तैयार तीसरा मोर्चा
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में तीसरा मोर्चा ताल ठोकने की तैयारी में है, जो सत्ताधारी महायुति और विपक्षी दलों के गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के लिए ही सिरदर्द साबित हो सकता है। तीसरे मोर्चे में दलित, मराठा फैक्टर है। इससे भाजपा, शिवसेना एवं एनसीपी की महायुति और कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) व एनसीपी (एसपी) की एमवीए दोनो का चुनावी गणित गड़बड़ा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
चिंताजनक: 10 में से छह कॉकटेल दवाएं अवैध, फिर भी दुकानों पर सबसे ज्यादा बिक रहीं
भारत में जिन दवाओं के सहारे मानसिक बीमारियों का इलाज किया जा रहा है उनमें से ज्यादातर कॉकटेल दवाएं हैं और उन्हें बाजार में बेचने की मंजूरी नहीं है। यह जानकारी यूरोप, कतर व भारतीय शोधकर्ताओं के एक अध्ययन में सामने आई है जिन्होंने भारत में कॉकटेल दवाओं के लगातार बढ़ते बाजार पर चिंता जताई है। पढ़ें पूरी खबर...
सुनीता और विल्मोर के बिना छह सितंबर को उतरेगा स्टारलाइनर
अंतरिक्ष में 12 सप्ताह बिताने के बाद बोइंग का स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से घर लौटने के लिए अब तैयार हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि स्टारलाइनर सुनीता विलियम्स व बुच विल्मोर के बिना छह सितंबर को अंतरिक्ष से धरती पर लौटेगा। अंतरिक्ष यान अमेरिका के स्थानीय समयानुसार छह सितंबर, शाम छह बजे के आसपास परिक्रमा प्रयोगशाला से अलग हो जाएगा। छह घंटे हवा में रहते हुए यह न्यू मेक्सिको के वॉइट सैंड्स स्पेस हार्बर में उतरेगा। पढ़ें पूरी खबर...