फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Starliner will land in New Mexico on September 6 without Sunita and Wilmore

Sunita Williams: सुनीता व विल्मोर के बिना छह सितंबर को उतरेगा स्टारलाइनर, दो महीने से अंतरिक्ष में फंसे हैं

Sat, 31 Aug 2024 06:25 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 31 Aug 2024 06:25 AM IST
सार

बोइंग का स्टारलाइनर सुनीता विलियम्स व बुच विल्मोर के बिना ही धरती पर लौटने को तैयार है। स्टारलाइनर छह सितंबर को न्यू मेक्सिको में उतरेगा।

विज्ञापन
Starliner will land in New Mexico on September 6 without Sunita and Wilmore
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर - फोटो : NASA

विस्तार

अंतरिक्ष में 12 सप्ताह बिताने के बाद बोइंग का स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से घर लौटने के लिए अब तैयार हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि स्टारलाइनर सुनीता विलियम्स व बुच विल्मोर के बिना छह सितंबर को अंतरिक्ष से धरती पर लौटेगा। अंतरिक्ष यान अमेरिका के स्थानीय समयानुसार छह सितंबर, शाम छह बजे के आसपास परिक्रमा प्रयोगशाला से अलग हो जाएगा। छह घंटे हवा में रहते हुए यह न्यू मेक्सिको के वॉइट सैंड्स स्पेस हार्बर में उतरेगा।
विज्ञापन


दोनों की सुरक्षित वापसी के लिए नासा ने घटाए दो अंतरिक्ष यात्री उधर नासा ने दोनों  की सुरक्षित वापसी के लिए आगामी स्पेसएक्स उड़ान से दो अंतरिक्ष यात्रियों की संख्या भी कम कर दी है। अब नासा के निक हेग व रूसी अलेक्जेंडर गोरबुनोव सितंबर में स्पेसएक्स रॉकेट से आईएसएस जाएंगे। दोनों फरवरी 2025 में सुनीता व विल्मोर के साथ वापस लौटेंगे। नासा ने कहा कि स्पेसएक्स से हटाए गए अंतरिक्ष   यात्री जेना कार्डमैन और स्टेफनी विल्सन हैं।  
विज्ञापन



नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने साथी बैरी विल्मोर के साथ दो महीने से अधिक समय से अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। फिलहाल सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर फिलहाल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद हैं। बोइंग स्टारलाइनर में खराबी के कारण अभी तक उनकी वापस नहीं हो पाई है। अंतरिक्ष यान बोइंग स्टारलाइनर 5 जून को सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को लेकर अंतरिक्ष में गया था। स्टारलाइनर में हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी नहीं हो पाई है। अंतरिक्ष और जमीन पर मौजूद इंजीनियर खराबी को ठीक करने और अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर की यह अंतरिक्ष यात्रा सिर्फ आठ दिन की थी, लेकिन स्टारलाइनर में खराबी के कारण अभी तक नासा उनकी वापसी का समय नहीं तय कर पाया है। उनकी वापसी को लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की चिंताएं बढ़ रही हैं। अब इस बीच अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर बड़े खतरे की आशंका जताई जा रही है।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed