Top News: महाराष्ट्र के पालघर में PM मोदी का दौरा आज; 31 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के पालघर में लगभग 76,000 करोड़ रुपये की वाधवन बंदरगाह परियोजना की आधारशिला रखेंगे। दुनियाभर के करीब 60 फीसदी लोग इस बात से परेशान हैं कि उन्हें स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
विस्तार
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने उत्तरी जाफना के पास तीन श्रीलंकाई द्वीपों पर हाइब्रिड बिजली परियोजनाओं के लिए पहला भुगतान बृहस्पतिवार को सौंपा। ये परियोजनाएं डेल्फ्ट, नैनातिवु और अनलाईतिवु द्वीपों में 1.1 करोड़ डॉलर की भारतीय अनुदान सहायता के तहत क्रियान्वित की जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Weather: 31 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट
गुजरात में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से कई शहरों में बाढ़ आ गई है। बिजली कनेक्शन टूटने से लोग कई दिनों से अंधेरे में हैं। राज्य में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 7 राष्ट्रीय राजमार्ग, 66 राज्य राजमार्ग, 92 अन्य सड़कें और 774 पंचायत सड़कें मिलाकर 939 सड़कें बंद हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Cyclone Asna: अब गुजरात पर चक्रवात असना का खतरा
बाढ़ और बारिश से जूझ रहे गुजरात पर अब चक्रवात असना का खतरा मंडरा रहा है। अगस्त महीने में एक दुर्लभ मौसम संबंधी घटना के तहत गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में शुक्रवार को अरब सागर में चक्रवात के बनने और ओमान तट की ओर बढ़ने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर...
Haryana Elections : भाजपा के 55 सीटों पर प्रत्याशी तय, तीन मंत्रियों और 15 विधायकों के कटेंगे टिकट
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 55 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं। शुक्रवार को भाजपा पहली सूची जारी सकती है। बैठक में सभी 90 विधानसभा सीटों पर चर्चा की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
IMA On Doctors Safety: 'भारत में रात की पाली में 35% डॉक्टरों को असुरक्षा का अहसास'
भारत में रात की पाली में ड्यूटी करने वाले एक तिहाई डॉक्टर खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं, इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। ये बात आईएमए के एक अध्ययन में सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर...
वैश्विक संकट: दुनियाभर में 60 फीसदी लोगों के पास साफ पानी नहीं
दुनियाभर के करीब 60 फीसदी लोग इस बात से परेशान हैं कि उन्हें स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इससे उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है और उन्हें बीमारियां घेर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका में भारत के नए राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने भारत-अमेरिकी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा के लिए विदेश उप-मंत्री (प्रबंधन-संसाधन) रिचर्ड वर्मा से मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर...
Russia: रूस ने 92 और अमेरिकियों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध, इनमें पत्रकार-अधिकारी और कुछ व्यापारी शामिल
रूस के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि उसने 92 और अमेरिकी नागरिकों का देश में प्रवेश रोक दिया है। इनमें रूस में काम कर चुके कुछ पत्रकार, अधिकारी और कुछ व्यापारी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Raveena Tandon Interview: कम खाना बढ़ती उम्र की सबसे अच्छी औषधि
90 के दशक की जिन नायिकाओं ने ओटीटी आने के बाद अपने नए लटकों झटकों से अपने पुराने प्रशंसकों को फिर से लुभाया है, उनमें रवीना टंडन नंबर वन हैं। अब उनकी बेटी राशा भी हीरोइन बनने की राह पर है। उनकी दो गोद ली हुई बेटियां भी हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Denmark: 'हथियार तस्करी के आरोपी को डेनमार्क से भारत प्रत्यार्पित नहीं कर सकते'
डेनमार्क की एक अदालत ने 29 साल पुराने हथियार तस्करी मामले के आरोपी नील्स होल्क (62) को भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया। होल्क ने 1995 में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक मालवाहक विमान से असॉल्ट राइफलें, रॉकेट लांचर और मिसाइलें पहुंचाने की बात स्वीकार की थी। पढ़ें पूरी खबर...