फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia bans entry of 92 more US citizens

Russia: रूस ने 92 और अमेरिकियों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध, इनमें पत्रकार-अधिकारी और कुछ व्यापारी शामिल

Fri, 30 Aug 2024 06:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 30 Aug 2024 06:00 AM IST
सार

प्रतिबंधित अमेरिकियों में अंग्रेजी अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की मुख्य संपादक एम्मा टकर सहित 11 वर्तमान और पूर्व पत्रकार शामिल हैं। अमेरिकी समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के पांच पत्रकारों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, जिनमें कीव ब्यूरो प्रमुख एंड्रयू क्रेमर समेत 4 पत्रकार शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
Russia bans entry of 92 more US citizens
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव - फोटो : एएनआई

विस्तार

रूस के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि उसने 92 और अमेरिकी नागरिकों का देश में प्रवेश रोक दिया है। इनमें रूस में काम कर चुके कुछ पत्रकार, अधिकारी और कुछ व्यापारी शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि मॉस्को को रणनीतिक रूप से हराने के घोषित लक्ष्य के साथ ‘बाइडन प्रशासन द्वारा रूस को अलग-थलग करने की नीति’ के जवाब में यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


प्रतिबंधित अमेरिकियों में अंग्रेजी अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की मुख्य संपादक एम्मा टकर सहित 11 वर्तमान और पूर्व पत्रकार शामिल हैं। अमेरिकी समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के पांच पत्रकारों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, जिनमें कीव ब्यूरो प्रमुख एंड्रयू क्रेमर समेत 4 पत्रकार शामिल हैं।
विज्ञापन


अब तक 2,000 से अधिक प्रतिबंधित
रूसी प्रतिबंध सूची में अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों में काम  करने वाले लोग, शिक्षाविद तथा व्यवसायी और थिंक टैंक के लोग भी शामिल हैं। रूसी विदेश मंत्रालय की सूची के अनुसार रूस ने अब तक 2,000 से अधिक अमेरिकियों के अपने यहां प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस बीच, यूक्रेनी वायु सेना ने 74 रूसी हमलावर ड्रोनों में से 60 को नष्ट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed