फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 December 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: द. कोरिया में विमान में लगी आग, 28 की मौत; रिकॉर्ड बारिश-बर्फबारी से उत्तर भारत ठिठुरा, कल पंजाब बंद

Sun, 29 Dec 2024 07:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 29 Dec 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 December 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दक्षिण कोरिया के मुआन एयरपोर्ट पर रविवार को लैंडिंग के बाद रनवे पर फिसलने से विमान में आग लग गई। हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विमान बैंकॉक से लौट रहा था। इसमें 175 यात्री और छह क्रू मेंबर सवार थे। आपातकालीन कार्यालय ने बताया कि विमान रनवे से उतरकर एक बाड़ से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इधर, पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रिकॉर्ड बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पारा लुढ़कने से ठिठुरन बढ़ गई है। सड़क, रेल व हवाई यातायात बाधित हुआ है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में केदारनाथ तक बर्फ की सफेद चादर बिछी है। भारी हिमपात से इन राज्यों में लगभग सभी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए। इससे रास्ते में सैकड़ों वाहनों में हजारों सैलानी फंसे हैं। अब तक 10,000 से अधिक सैलानियों को सुरक्षित निकाला गया है। इसके अलावा, शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर 30 दिसंबर (सोमवार) को पंजाब बंद का एलान किया गया है। इसके चलते आपातकालीन सेवाओं को छोड़ सभी सेवाएं बंद रखी जाएंगी। किसानों के पंजाब बंद के एलान के बाद पूरे पंजाब में लोगों से बंद को समर्थन देने की अपील की गई है। इसके बाद चार जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर विशाल किसान महापंचायत की जाएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 December 2024 Updates On Amar Ujala
दक्षिण कोरिया के मुआन एयरपोर्ट पर विमान में लगी आग - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 23 लोगों की मौत
दक्षिण कोरिया के मुआन एयरपोर्ट पर रविवार को लैंडिंग के बाद रनवे पर फिसलने से विमान में आग लग गई। हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विमान बैंकॉक से लौट रहा था। इसमें 175 यात्री और छह क्रू मेंबर सवार थे। आपातकालीन कार्यालय ने बताया कि विमान रनवे से उतरकर एक बाड़ से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 December 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर

रिकॉर्ड बारिश व बर्फबारी से उत्तर भारत ठिठुरा
पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रिकॉर्ड बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पारा लुढ़कने से ठिठुरन बढ़ गई है। सड़क, रेल व हवाई यातायात बाधित हुआ है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में केदारनाथ तक बर्फ की सफेद चादर बिछी है। भारी हिमपात से इन राज्यों में लगभग सभी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए। इससे रास्ते में सैकड़ों वाहनों में हजारों सैलानी फंसे हैं। अब तक 10,000 से अधिक सैलानियों को सुरक्षित निकाला गया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 December 2024 Updates On Amar Ujala
अनशन पर किसान नेता डल्लेवाल। - फोटो : अमर उजाला

कल पंजाब बंद, चार जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर होगी विशाल किसान महापंचायत
शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर 30 दिसंबर (सोमवार) को पंजाब बंद का एलान किया गया है। इसके चलते आपातकालीन सेवाओं को छोड़ सभी सेवाएं बंद रखी जाएंगी। किसानों के पंजाब बंद के एलान के बाद पूरे पंजाब में लोगों से बंद को समर्थन देने की अपील की गई है। इसके बाद चार जनवरी को खनौरी बॉर्डर पर विशाल किसान महापंचायत की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 December 2024 Updates On Amar Ujala
अश्विनी वैष्णव - फोटो : ANI

पूर्व पीएम के स्मारक पर सियासत: कांग्रेस के आरोप को अश्वनी वैष्णव ने बताया पाखंड
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर एक तरह जहां देशभर में शोक की लहर है तो दूसरी ओर राजनीतिक सियासत भी तेज होती हुई दिख रही है। जहां पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कई सारे आरोप लगाए, जिसके बाद शनिवार को केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के आरोपों को पाखंड बताते हुए पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 December 2024 Updates On Amar Ujala
कांगो फ्लैग - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिसमस सप्ताह के दौरान कांगो में विद्रोहियों ने 21 लोगों को मार डाला
पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में क्रिसमस सप्ताह के दौरान इस्लामिक स्टेट से जुड़े एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (एडीएफ) विद्रोहियों ने कम से कम 21 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हमले मंगुरेदजिपा के पास हुए, जो समृद्ध खनिज भंडार के लिए प्रसिद्ध है और अक्सर एडीएफ के निशाने पर रहता है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 December 2024 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

उत्तरी गाजा के अस्पताल से निदेशक समेत 240 फलस्तीनी गिरफ्तार
7 अक्तूबर को हमास के हमले से शुरू हुए इस्राइल हमास युद्ध में अभी तक सैकड़ों लोगों की जान चली गई है। फिर भी दूर-दूर तक इस संघर्ष के खत्म होने का रास्ता दिख नहीं रहा है। इसी बीच इस्राइली सेना ने शनिवार को उत्तरी गाजा में कमाल अदवान नामक अस्पताल पर छापेमारी की और वहां के निदेशक हुसाम अबू सफिया समेत 240 फलस्तीनी को गिरफ्तार कर लिया। इस्राइली सेना के इस कदम पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने नाराजगी जताई है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 December 2024 Updates On Amar Ujala
पुलिस हिरासत में कश्मीरी आतंकी जावेद मुंशी - फोटो : एएनआई

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज के बेटे से जुड़ा था कश्मीरी आतंकी जावेद
पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कश्मीरी आतंकी जावेद मुंशी मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे तल्हा के साथ जुड़ा हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, जावेद पाकिस्तान के मुरीदके स्थित लश्कर-ए-ताइबा के मुख्यालय भी जाता था और वहां दोनों ने बैठक भी की थी। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 December 2024 Updates On Amar Ujala
सहारनपुर के बिजोपुरा गांव में नहर पटरी पर जली कार। इस कार में युवक को जिंदा जलाया गया - फोटो : अमर उजाला

Saharanpur : खुद को मृत दिखाने के लिए युवक को कार में जिंदा फूंका
देहात कोतवाली पुलिस ने हत्या की वारदात का चौंकाने वाला खुलासा किया है। बागपत के एक यूनानी चिकित्सक ने खुद को मृत दिखाने के लिए एक युवक को अपनी कार में जिंदा जला दिया। आरोपी का मकसद था कि इससे वह लोन के 20 से 25 लाख रुपये चुकाने से बच जाएगा। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 December 2024 Updates On Amar Ujala
बुमराह ने कोंस्टास से लिया बदला - फोटो : BCCI/Twitter

IND vs AUS 4th Test: बुमराह ने कोंस्टास को क्लीन बोल्ड कर लिया बदला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न में जारी है। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। जवाब में चौथे दिन भारत की पहली पारी 369 रन पर समाप्त हुई और ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 105 रन की बढ़त के साथ बल्लेबाजी करने उतरा। हालांकि, टीम की शुरुआत अच्छी रही नहीं और ऑस्ट्रेलिया को 20 के स्कोर पर पहला झटका लगा। ऑस्ट्रेलिया की खोज माने जा रहे सैम कोंस्टास दूसरी पारी में फिसड्डी साबित हुए और आठ रन बनाकर जसप्रीत बुमराह के शिकार बने। बुमराह ने इसके बाद खास अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने कोंस्टास की खिल्ली भी उड़ाई। इतना ही नहीं बुमराह ने जो कहा था वो कर के भी दिखाया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 December 2024 Updates On Amar Ujala
पंचायती राजमंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश ने कहा- हनुमानजी की जाति राजभर
प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को हनुमान जी को राजभर जाति का बताया।उन्होंने कहा कि जब राम-लक्ष्मण को अहिरावण पातालपुरी में ले गया था, तब उन्हें पातालपुरी से निकालने की हिम्मत किसी की नहीं पड़ी थी। अगर किसी की हिम्मत पड़ी तो राजभर जाति में पैदा हनुमान जी की। हनुमान जी राम-लक्ष्मण को पातालपुरी से निकाल कर ले आए। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 29 December 2024 Updates On Amar Ujala
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह। - फोटो : अमर उजाला

वे प्रधानमंत्री थे...मगर हमारे लिए खुद मेज लेकर आए: श्रीनाथ रेड्डी
दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का इलाज करने वाले चिकित्सक भी उनकी विनम्रता और सहजता के कायल थे। प्रधानमंत्री के चिकित्सा पैनल के अध्यक्ष रहे डॉ. श्रीनाथ रेड्डी बताते हैं कि प्रधानमंत्री बनने के बाद डॉ. मनमोहन सिंह अभी अपने सफदरजंग लेन वाले आवास पर थे। हमारे वहां पहुंचने पर हमारी सुविधा के लिए एक छोटी मेज खुद लेकर आए, ताकि हम आराम से चाय पी सकें। इसके लिए उन्होंने अपने किसी घरेलू सहायक को बुलाना जरूरी नहीं समझा। रेड्डी कहते हैं कि यह लम्हा उनके जेहन में हमेशा के लिए बस गया। वे बताते हैं कि यह वाकया उनके 7 रेसकोर्स रोड स्थित प्रधानमंत्री आधिकारिक आवास में जाने से कुछ ही दिन पहले का है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed