फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ashwini Vaishnav said Congress politicising Manmohan's final journey height of hypocrisy hindi news

पूर्व पीएम के स्मारक पर सियासत: कांग्रेस के आरोप को अश्वनी वैष्णव ने बताया पाखंड; बोले- राजनीति कर रही पार्टी

Sun, 29 Dec 2024 01:55 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 29 Dec 2024 01:55 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को पाखंड बतया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पाखंड उजागर हो गया है, क्योंकि पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा का राजनीतिकरण करने की कोशिश की।

विज्ञापन
Ashwini Vaishnav said Congress politicising Manmohan's final journey height of hypocrisy hindi news
अश्विनी वैष्णव - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर एक तरह जहां देशभर में शोक की लहर है तो दूसरी ओर राजनीतिक सियासत भी तेज होती हुई दिख रही है। जहां पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कई सारे आरोप लगाए, जिसके बाद शनिवार को केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के आरोपों को पाखंड बताते हुए पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।   
विज्ञापन


बता दें कि अश्वनी वैष्णव का ये बयान ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर किया गया, जबकि उनके लिए एक स्मारक बनवाया जा सकता था। 
विज्ञापन


कांग्रेस का पाखंड- वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस का पाखंड उजागर हो गया है, क्योंकि पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा का राजनीतिकरण करने की कोशिश की। एक्स पर कई पोस्ट में वैष्णव ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी ने अपने प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान मनमोहन सिंह को बार-बार नजरअंदाज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना और प्रसारण मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का पाखंड सामने आ गया है, क्योंकि उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह जी की अंतिम यात्रा का राजनीतिकरण किया। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उन्हें बार-बार दरकिनार किया। 

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव का किया जिक्र
साथ ही वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को उनकी आर्थिक सुधारों के लिए उचित सम्मान नहीं दिया। उन्हें एआईसीसी मुख्यालय से अंतिम यात्रा करने से भी मना कर दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके निधन के बाद उचित सम्मान नहीं दिया और भारत रत्न मिलने के बावजूद उनका महत्व कम किया। 


वैष्णव ने आगे कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह को एक छद्म प्रधानमंत्री बना दिया गया। असली शक्ति श्रीमती गांधी ने राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के जरिए संभाली, जिससे हमारे संविधान को कमजोर किया गया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा अपमान 2013 में हुआ, जब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री डॉ. सिंह द्वारा अनुमोदित अध्यादेश को सार्वजनिक रूप से फाड़ दिया। यह पाखंड की पराकाष्ठा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed