दक्षिण कोरिया में हादसा: रनवे से फिसलकर आग का गोला बना विमान; 181 लोग थे सवार, दो को छोड़ सभी की मौत
Plane Crash in South Korea Today : दक्षिण कोरिया के मुआन एयरपोर्ट पर जेजू एयर के एक विमान में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 179 लोगों के मारे जाने की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरिया में रविवार को हुए भीषण विमान हादसे में कम से कम 179 लोग मारे गए। जेजू एअर का विमान मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते समय रनवे से फिसलकर एयरपोर्ट की चहारदीवारी से जा टकराया, जिससे इसमें आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि विमान एकदम आग का गोला बन गया। माना जा रहा है कि हादसा विमान से पक्षी के टकराने की वजह से हुआ।
स्थानीय टेलीविजन चैनलों पर सामने आए हादसे के वीडियो में विमान (उड़ान संख्या 7सी2216) कंक्रीक की दीवार से टकराता नजर आता है, जिसके बाद हर तरफ काले धुएं का गुबार फैल गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के सही कारणों का फिलहाल पता लगाया जा रहा है। लेकिन शुरुआती जांच से पता चला है कि पक्षी से टकराने के बाद पायलट ने विमान की क्रैश लैंडिंग की कोशिश की।
अधिकारियों ने बताया कि लेकिन लैंडिंग गियर में खराबी के कारण पहिये न खुलने से विमान हादसे का शिकार हो गया। संचार रिकॉर्ड के शुरुआती आकलन से पता चला कि हवाईअड्डे के नियंत्रण टावर ने विमान को उतरने से कुछ समय पहले पक्षियों के टकराने की चेतावनी जारी की और पायलट को एक अलग क्षेत्र में उतरने की अनुमति दी। पायलट ने दुर्घटना से पहले संकट संकेत भेजा था।
परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, विमान 15 वर्ष पुराना बोइंग 737-800 जेट था और बैंकॉक से लौट रहा था। दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 9:03 बजे (भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे) हुई। इसमें जान गंवाने वाले यात्रियों में 93 महिलाएं और 82 पुरुष शामिल हैं। हादसे के शिकार लोगों के शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि पहचान करना मुश्किल है।
चालक दल के दो सदस्य जिंदा बचे
विमान में कुल 175 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। यात्रियों में 173 दक्षिण कोरियाई और दो थाईलैंड नागरिक थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में दो लोगों को जिंदा बचा लिया गया है, जो चालक दल के सदस्य बताए जा रहे हैं।
जेजू एअर के सीईओ और कर्मचारियों ने माफी मांगी
जेजू एअर के सीईओ किम ई-बे ने विमान कंपनी के अन्य कर्मचारियों के साथ सिर झुकाकर इस घटना के लिए माफी मांगी। किम ने कहा, कारण चाहे जो भी हो, बतौर सीईओ मैं इस हादसे की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। उन्होंने हादसे से प्रभावित परिवारों को हर जरूरी सहायता प्रदान करने का वादा भी किया।
सिर्फ पिछले हिस्से का टुकड़ा बचा
अग्निशमन एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद विमान में लगी आग बुझाने के लिए दमकल की 32 गाड़ियां और कई हेलिकॉप्टर तैनात किए गए। मौके पर पहुंचे 1,560 अग्निशमन कर्मियों को आग पर काबू पाने में 45 मिनट से ज्यादा का समय लग गया। आग इतनी भीषण थी कि पूरा विमान ही जलकर खाक हो गया। सिर्फ पिछले हिस्से का थोड़ा टुकड़ा ही बचा था।
कोरियाई धरती पर सबसे बड़ा हादसा
-जेजू एअर विमान हादसा दक्षिण कोरियाई धरती पर अब तक का सबसे बड़ा हादसा है। 1997 में गुआम में कोरियन एयरलाइंस हादसे के बाद किसी दक्षिण कोरियाई एयरलाइन से जुड़ी सबसे खराब दुर्घटना है जिसमें 200 से अधिक लोग मारे गए थे।
-दक्षिण कोरिया में पिछली सबसे घातक हवाई दुर्घटना 2002 में हुई थी, जब एयर चाइना का बोइंग 767-200 दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान के पास एक पहाड़ी से टकरा गया था, जिसमें 129 लोग मारे गए थे और 37 घायल हुए थे।
यहां समझें पूरा घटनाक्रम
समाचार एजेंसी एएनआई ने योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिम में एक हवाई अड्डे पर रविवार सुबह 181 लोगों को ले जा रहा एक दक्षिण कोरियाई यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कम से कम 174 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। यह जानकारी पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने दी।
मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका
घटना सुबह 9:07 बजे हुई, जब जेजू एयर का एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से उतर गया और सियोल से लगभग 288 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मुआन काउंटी के मुसान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बाड़ से टकरा गया। 47 मृत शरीर विमान के पिछले हिस्से में पाए गए। कुल 174 शव बरामद किए जा चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
#WATCH | Visuals from South Korea's Muan International Airport where at least 62 people were killed when an airliner veered off the runway and erupted into a fireball as it slammed into a wall at the airport, reports Reuters citing South Korea's national fire agency
— ANI (@ANI) December 29, 2024
(Video… pic.twitter.com/eJ9eUuMZRM
अधिकांश यात्री दक्षिण कोरियाई नागरिक
अब तक दो व्यक्तियों को बचा लिया गया है। 175 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को लेकर यह विमान बैंकॉक से लौट रहा था। अधिकांश यात्री दक्षिण कोरियाई नागरिक थे।