फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kashmiri terrorist Javed Munshi arrested from West Bengal linked to Hafiz Saeed son Talha

Bengal: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज के बेटे से जुड़ा था कश्मीरी आतंकी जावेद, बंगाल से हुई थी गिरफ्तारी

Sun, 29 Dec 2024 05:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 29 Dec 2024 05:28 AM IST
सार

गत दिनों जम्मू-कश्मीर पुलिस और बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग से कश्मीर में सक्रिय प्रतिबंधित आतंकी गुट तहरीक-ए-मुजाहिदीन के सदस्य जावेद मुंशी को गिरफ्तार किया था। श्रीनगर के चानपुर निवासी जावेद लश्कर-ए-ताइबा के निर्देश पर ही बंगाल से बांग्लादेश जाने की फिराक में था।

विज्ञापन
Kashmiri terrorist Javed Munshi arrested from West Bengal linked to Hafiz Saeed son Talha
पुलिस हिरासत में कश्मीरी आतंकी जावेद मुंशी - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कश्मीरी आतंकी जावेद मुंशी मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे तल्हा के साथ जुड़ा हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, जावेद पाकिस्तान के मुरीदके स्थित लश्कर-ए-ताइबा के मुख्यालय भी जाता था और वहां दोनों ने बैठक भी की थी।
विज्ञापन


गत दिनों जम्मू-कश्मीर पुलिस और बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग से कश्मीर में सक्रिय प्रतिबंधित आतंकी गुट तहरीक-ए-मुजाहिदीन के सदस्य जावेद मुंशी को गिरफ्तार किया था। श्रीनगर के चानपुर निवासी जावेद लश्कर-ए-ताइबा के निर्देश पर ही बंगाल से बांग्लादेश जाने की फिराक में था। जावेद ने पाकिस्तान में आतंकी प्रशिक्षण लिया था। उसे मुस्लिम युवकों को संगठन में भर्ती करने का काम सौंपा गया था। वह आईईडी विशेषज्ञ है और पहले भी कई बार बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है। जावेद घाटी में विध्वंसक गतिविधियों में शामिल रहा है और कई बार जेल भी जा चुका है। तहरीक-ए-मुजाहिदीन को पाकिस्तान से नियंत्रित किया जाता है। जावेद के कश्मीर घाटी, पाकिस्तान और बांग्लादेश में अन्य आतंकी संगठनों के साथ संपर्क हैं।
विज्ञापन


तृमणूल की मदद से बंगाल को मुस्लिम राज्य बनाना चाहते हैं आतंकी : सुकांत
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि जो भी आतंकी पकड़ा जा रहा है, उसका संबंध किसी न किसी रूप में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के साथ होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल की मदद से आतंकी बंगाल को मुस्लिम बहुल राज्य में बदल देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल के नेताओं के बयान भारत के नहीं, बल्कि किसी दूसरे देशों के नेता जैसे लगते हैं। हमें देश को कट्टरपंथी इस्लामी शक्तियों से बचाने की जरूरत है। बंगाली हिंदुओं को यह बात समझनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed